Kartik Aaryan Relative Death: मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, अंतिम संस्कार में पहुंचे एक्टर

मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत हो गई है। हादसे के करीब 3 दिन बाद मृतकों का शव मिला है। एक्टर अपने मामा-मामी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Updated On 2024-05-17 14:23:00 IST
Kartik Aaryan Relative death

Ghatkopar Hoarding Accident: 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में बड़ा हादसा हुआ था। अचानक आए तेज तूफान और आंधी व बारिश की वजह से घाटकोपर के इलाके में एक बड़ा सा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था। इस हादस में अब तक 11 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार भी इस विभत्स हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत हो गई है। उनका शव 16 मई को दुर्घटना के करीब 55 घंटे बाद निकाला गया।

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रिटायर्ड जनरल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के रूप में हुई है। दोनों जबलपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे अभिनेता के मामा-मामी थे।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए एक्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन अपने मामा-मामी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार 17 मई को किया गया। एक्टर के रिश्तेदार की आकस्मिक मौत से उनका पूरा परिवार शोक में है। खबर सामने आने के बाद फैंस अभिनेता व उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

बेटे के पास जाने वाले थे दंपति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज चंसोरिया मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पद से 31 मार्च 2024 को रिटायर हुए थे। वह रिटायरमेंट के बाद अपनी पत्नि के साथ अमेरिका में रह रहे बेटे के पास जाने की तैयारी में थे। वह वीजा बनवाने के लिए पत्नि के साथ मुंबई आए थे। वह जबलपुर जाने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। 13 मई को शाम करीब 4 बजे के आसपास दंपति मुंबई के एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे।

उसी दौरान मुंबई के घाटकोपर में 15 हजार वर्ग फीट में लगा 250 टन का बड़ा सा होर्डिंग ढह गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को हुए हादसे के करीब 3 दिन बाद मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नि अनिता चंसोरिया का शव कार से बरामद किया गया। शव क्षत-विक्षत होने के कारण दोनों का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया जिसमें कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए।

Similar News