Jatadhara Poster Out: जटाधरा से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक आया सामने, लाल आंखों में दिखा रौद्र रूप

Jatadhara Poster Out: अभिनेता सुधीर बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जटाधरा' से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

By :  Desk
Updated On 2025-03-08 16:50:00 IST
जटाधरा से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक Out

Jatadhara Poster Out: अभिनेता सुधीर बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जटाधरा' से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म निर्माताओं ने 8 मार्च महिला दिवस के खास अवसर पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र रूप देख हर कोई हैरान रह गया। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण ने किया है और निर्माण जी स्टूडियो ने किया है।

दरअसल, शनिवार 6 मार्च को वर्ल्ड विमेंस डे के सुनहरे अवसर पर फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। फिल्म का पोस्टर जी स्टूडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "इस महिला दिवस पर जटाधरा में शक्ति और सामर्थ्य का प्रकाश बढ़ रहा है। आपका स्वागत है सोनाक्षी सिन्हा।"

पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा को गहनों में लदा हुआ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस बिखरे बालों में, माथे में काली बिंदी और आंखों में काजल लगाए, रौद्र रूप में दिखाई दे रही हैं। उनका यह रूप देखकर हर कोई हैरान है। वहीं, उनके इस लुक ने फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। अब उनके फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी अनंत पद्मनाभ स्वामी मंदिर और उसके रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मंदिर के रहस्यों से पर्दा उठाया जाएगा। इसे वेंकट कल्याण ने निर्देशित किया है। बीते साल फिल्म के अभिनेता सुधीर बाबू ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने का ऐलान किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू के अलावा शिल्पा शिरोडकर भी दिखाई देंगी।

Similar News