Janhvi-Shikhar: अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग रोमांस करती दिखीं जान्हवी कपूर, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी से जान्हवी कपूर का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को खाना खिलाती नजर आ रही हैं।

Updated On 2024-06-02 15:49:00 IST
अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग रोमांस करती दिखीं जान्हवी कपूर, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahadiya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पाहड़िया अक्सर अपनी लव-लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। ऐसे में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी से एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड संग एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग भरी महफिल में रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। 

जान्हवी कपूर का बॉयफ्रेंड संग सामने आया क्यूट वीडियो
दरअसल, बीते दिन अनंत और राधिका की सेकेंड प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म हो गया है। जिसके बाद अब प्री-वेडिंग से कई फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच जान्हवी कपूर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर प्लेट में कुछ खा रही होती हैं, इतने में उनके बगल में खड़े शिखर पहाड़िया एक्ट्रेस को अपने हाथ से खिलाने का इशारा करते हैं। जिसके बाद जान्हवी उन्हें अपनी चम्मच से खिलाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद फैंस इस कपल को बेस्ट कपल होने का टैग दे रहे हैं। वहीं लोगों को दोनों की ये क्यूट कमेंस्ट्री काफी पसंद आ रही है। 

अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में रोमांस करते दिखें कपल
आपको बता दें, लंबे वक्त से जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर डेट करने की खबर आ रही हैं। लेकिन अब तक इस कपल ने कोई ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है। हलांकि, हाल ही में एक्ट्रेस को गले में शिखु के नाम का एक लॉकेट पहने भी देखा गया था। वहीं ये वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि कपल अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन को खूब एन्जॉय कर रहे हैं और दोनों भरी महफिल में एक-दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं। 

जान्हवी कपूर का फिल्मी करियर
जान्हवी कपूर की फिल्मी करियर की बात करें, तो हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' देखा गया। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आए हैं। दोनों की कमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद भी आ रही हैं। इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही 'देवरा' में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ नजर आईं।  

Similar News