Guru Randhawa Injured: सिंगर गुरु रंधावा सेट पर हुए बुरी तरह चोटिल, अस्पताल में कराया भर्ती

Guru Randhawa Injured: गुरु रंधावा अपकमिंग फिल्म "शौंकी सरदार" के सेट पर एक एक्शन स्टंट करते समय बुरी तरह चोटिल हो गए। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated On 2025-02-23 14:56:00 IST
Guru Randhawa Injured: सिंगर गुरु रंधावा सेट पर हुए बुरी तरह चोटिल, अस्पताल में कराया भर्ती।

Guru Randhawa Injured: पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आईं है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह स्टंट करते समय बुरी तरह चोटिल हो गए। जिसके चलते उन्हें अस्पताल तक में एडमिट होने पड़ा है। शेयर की तस्वीर में गुरु रंधावा हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटे हुए और उन्होंने सर्विकल कॉलर पहना हुआ है। इस फोटो को देख उनके फैंस काफी चिंतित है।  

बता दें, एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म "शौंकी सरदार" के सेट पर एक एक्शन सीन फिल्माते वक्त चोट लग गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एक्टर ने शेयर की पोस्ट  
अस्पताल में ली गई तस्वीर को शेयर करते हुए रंधावा ने कैप्शन में लिखा, "मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरी भावना अडिग बनी हुई है। शौंकी सरदार फिल्म के सेट से एक याद। बहुत मुश्किल काम है एक्शन वाला (एक्शन करना बहुत कठिन था) लेकिन मैं अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।"

सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य सितारों ने भी अपनी चिंता व्यक्त की। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी हैरानी जताते हुए "क्या?" कमेंट किया, जबकि दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने उन्हें उत्साहवर्धन देते हुए लिखा, "आप सबसे बेहतरीन हैं। जल्द ठीक हो जाइए।" सिंगर मीका सिंह ने भी गुरु की जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएँ दीं।

"शौंकी सरदार" एक मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जो एक्ट्रेस निमरत अहलूवालिया की एक बड़ी स्क्रीन डेब्यू भी होगी। अगले साल रिलीज होने वाली यह फिल्म प्रेम, निष्ठा और सांस्कृतिक गर्व की एक दिल छूने वाली कहानी को प्रस्तुत करेगी। इसे गुरु की अपनी प्रोडक्शन हाउस, 751 Films द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इसका निर्देशन धीरज रत्तन ने किया है।
 

Similar News