Farah Khan Birthday: 'झलक दिखला जा' के सेट पर फराह का बर्थडे सेलिब्रेशन, मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन के घर से मंगवाया खाना

Farah Khan Birthday : बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान आज यानी 9 जनवरी को अपना 59वां जन्मदिन मना हैं।

Updated On 2024-01-09 16:02:00 IST
'झलक दिखला जा' के सेट पर फराह खान का मनाया गया जन्मदिन

Farah Khan Pre-Birthday Party: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान आज यानी 9 जनवरी को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन कोरियोग्राफर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन 'झलक दिखला जा' के सेट पर मनाया गया। फराह खान ने इसका एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

'झलक दिखला जा' के सेट पर फराह खान का मनाया गया बर्थडे

फराह खान फिलहाल मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी के साथ 'झलक दिखला जा 11' को जज कर रही हैं। कोरियोग्राफर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन शो के सेट पर ही किया गया था। फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मलायका अरोड़ा, रवीना टंडन, ऋत्विक धनजानी, युजवेंद्र चहल और टीम के कई सदस्य नजर आ रहे हैं। इस बीच फराह खान एक व्लॉग की तरह सभी का परिचय करा रही हैं और सब कुछ बता रही हैं।

इस वीडियो में फराह कहती नजर आ रही हैं, 'वाह, झलक के सेट पर मेरा बर्थडे लंच हो रहा है... कितना खाना आया है। ''आलू, राजमा, मटन पुलाव ये सब मलाइका जी ने खुद अर्जुन को फोन करके ऑर्डर किया है। इस भोजन के लिए धन्यवाद अर्जुन।''

'झलक दिखला 11' में नजर आएंगी रवीना टंडन 
आपको बता दें कि इस हफ्ते 'झलक दिखला 11' में रवीना टंडन बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसे इसी हफ्ते कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो को फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी जज कर रहे हैं। तो वहीं ऋत्विक धनजानी और गौहर खान शो के होस्ट हैं।

सरोज खान की वजह से बदल गई फराह की किस्मत 
दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में फराह खान को इस मुकाम तक पहुंचाने में दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का बहुत बड़ा हाथ है। सरोज खान ने साल 1992 में आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वहीं सिकंदर' को बीच में छोड़ दिया था। जिसके बाद यह फिल्म फराह खान को मिल गई। फराह खान ने कई गानों को कोरियोग्राफ किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Tags:    

Similar News