Birthday Special: नील आर्मस्ट्रांग के नाम पर रखा था इस एक्टर का नाम, राजेश खन्ना के साथ की पहली फिल्म

Birthday Special: बॉलीवुड के ऐसे एक्टर जिन्होंने अपने 13 साल के करियर में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दीं लेकिन बावजूद इसके उनकी लग्जरी लाइफ में कोई कमी नहीं आई। आज ये अभिनेता अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Updated On 2025-01-15 17:16:00 IST
ये बॉलीवुड अभिनेता जाने-माने संगीत घराने से ताल्लुक रखते हैं।

Birthday Special: बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए यूं तो सब महनत करते हैं लेकिन कामयाबी हर कुछ ही के नसीबमें होती है। उन तमाम सितारों में से आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे एक्टर की जिन्होंने अपने जीवन की चुनिंदा फिल्मों में से सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में कीं, लेकिन बावजूद इसके वह एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश की। आज यानी 15 जनवरी को नील नितिन मुकेश अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों में नेगेटिव किरदार के लिए मशहूर अभिनेता ने 2007 में फिल्म 'जॉनी गद्दार' से करियर की शुरुआत की थी।

हालांकि इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया था, लेकिन नील के किरदार को खूब पसंद किया गया। नील बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने खानदान से आते हैं। वह हमेशा अपने नाम के जरिए लाइमलाइट में बने रहते हैं। लेकिन उनका नाम नील कैसे पड़ा, आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी। 

ये भी पढ़ें- Watch: माधुरी दीक्षित ने खरीदी ₹6 करोड़ की Ferrari, पति श्रीराम नेने के साथ मुंबई में कार राइड पर निकलीं

क्या है नील के नाम के पीछे की कहानी
हमेशा अपने नाम को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले नील सिंगर और उनके परदारा मुकेश व पिता नितिन के बाद रखा गया है। दरअसल नील नितिन मुकेश को उनका नाम चांद पर उतरने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग के नाम पर मिला है। रोचक बात तो यह है कि उनका नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने रखा था। लता मंगेशकर उनके दादा गायक मुकेश के साथ काम करती थीं। 

नील ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया डेब्यू
नील बॉलीवुड की जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दिवंगत प्लैबक सिंगर मुकेश के पोते हैं और गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। नील ने बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म विजय से चाइल्ड एक्टर के तौर पर कदम रखा था। इस फिल्म में  अनुपम खेर, अनिल कपूर, ऋषि कपूर और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने चाइल्ड एक्टर के के अलावा बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय के साथ शादी की थी।

13 साल के करियर में 11 फ्लॉप फिल्में 
नील ने अपने 13 साल के करियर में 11 फ्लॉप और 3 हिट फिल्में दी हैं। हिट फिल्मों में 'न्यू यॉर्क', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'गोलमाल अगेन' शामिल हैं। 2019 में आई 'साहो' फिल्म के बाद नील ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। अब उनकी खुदकी एक प्रोडक्शन कंपनी है।

नील नितिन अब 6 साल के बाद फिर से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'हिसाब बराबर' है जो 24 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होगी।

Similar News