Munawar Faruqui: 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी! हिना खान से मिली हिंट, जानिए कौन हैं दुल्हनिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 17' विनर और स्टेडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने दूसरी बार शादी कर ली है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक मेकअप आर्टिस्ट से दूसरी बार निकाह किया है।

Updated On 2024-05-28 12:41:00 IST
Munawar Faruqui

Munawar Faruqui second Wedding: 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारूकी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चाओं में आ गए हैं। खबरें हैं कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने 10 से 12 दिन पहले ही मुंबई के एक होटल में सीक्रेट वेडिंग की है जिसमें केवल उनके परिवार और करीबी शामिल हुए थे।

करीबियों के बीच किया दूसरा निकाह
पहले मुनव्वर की शादी की खबर एक फैन पेज के जरिए सामने आई थी। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर ने दूसरी बार निकाह कर लिया है। उन्होंने लव मैरिज की है या अरेंज, फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर ने 10-12 दिन पहले ही मुंबई के आईटीसी मराठा होटल में निकाह किया है। इस शादी में केवल 100 गेस्ट शामिल हुए थे। वहीं खबर है कि 26 मई को उन्होंने में शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें एक्ट्रेस हिना खान शामिल हुई थीं।

मुनव्वर ने जिससे शादी की है उनका नाम महजबीन कोटवाला है, जो पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। फिलहाल अब तक इन खबरों पर मुनव्वर या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

शादी की इनसाइड तस्वीर Viral
सोशल मीडिया पर भी इस सीक्रेट वेडिंग की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये फोटो इन्विटेशन बोर्ड की है जो होटल में लगा है। बोर्ड पर लड़के और लड़की के नाम का पहला अक्षर M लिखा है। इस पर तारीख 26 मई 2024 लिखी है। माना जा रहा है कि ये फोटो मुनव्वर की सीक्रेट वेडिंग से है। इसके अलावा बीते दिन एक्ट्रेस हिना खान ने भी अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह एथनिक लुक में नजर आ रही हैं। फोटो के बैकग्राउंड में मेरे यार की शादी है गाना बज रहा है। इससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि हिना ने मुनव्वर की शादी अंटेड की है।

 

कौन है महजबीन कोटवाला?
'इंडियन एक्स्प्रेस' की रिपोर्ट में कॉमेडियन के एक करीबी के हवाले से बताया गया है कि, मुनव्वर की नई दुल्हन का नाम महजबीन कोटवाला है। वह मेमन समुदाय से हैं और पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। सूत्र के मुताबिक, वह अग्रीपाड़ा, मुंबई सेंट्रल, साउथ मुंबई में रहती हैं। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

मुनव्वर की लव लाइफ रही सुर्खियों में
बता दें, मुनव्वर ने पहली शादी साल 2017 में की थी। इसे भी उन्होंने छिपाकर रखा था जिसका खुलासा कंगना रनौत के शो लॉकअप में हुआ था। इस शादी से उनका एक बेटा भी है। 2020 में उनकी पहली शादी टूट गई थी। इसके बाद उनका नाम नाजिला सिताशी और आएशा खान से जुड़ा।

Similar News