Bigg Boss 17 : रोहित शेट्टी ने खोली विक्की जैन के पार्टी करने की पोल, पति की हरकत जानकर उड़े अंकिता लोखंडे के होश

Bigg Boss 17 : बिग बॉस का फिनाले में होने में मात्र कुछ घंटे बचे है। बीते एपिसेड में रोहित शेट्टी बिग बॉस के घर में आए थे। वहीं बिग बॉस के घर से जाते-जाते रोहित ने अंकिता के सामने विक्की जैन की पार्टी करने की पोल खोल देते है।

Updated On 2024-01-27 17:24:00 IST
रोहित शेट्टी ने खोली विक्की जैन के पार्टी करने की पोल, पति की हरकत जानकर उड़े अंकिता लोखंडे के होश

Bigg Boss 17 :  बिग बॉस 17 के फिनाले में मात्र कुछ ही घंटे बचे है। इसके साथ ही  28 जनवरी को बिग बॉस 17 का विनर भी मिल जाएगा। जहां बिग बॉस 17 के मिड-वीक एविक्शन में विक्की जैन शो से बेघर हो गए थे। वहीं बिग बॉस से निकलने के बाद विक्की अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आए। जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। दरअसल, अंकिता ने विक्की को पार्टी करने से मना किया था। अंकिता ने उनसे कहा था, कि 'तू बाहर जा कर पार्टी नहीं करेगा।' लेकिन उसके बावजूद विक्की हाल ही में सना रईस, ईशा मालवीय, आयशा खान और पूर्वा राणा के साथ पार्टी करते हुए नजर आए है।

रोहित शेट्टी ने विक्की जैन के पार्टी करने की खोली पोल
बीते एपिसोड में रोहित शेट्टी बिग बॉस के घर में आए थे। इस दौरान उन्होंने टॉप 5 कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई थीं। वहीं बिग बॉस से जाते-जाते रोहित ने अंकिता के सामने विक्की के पार्टी करने की पोल खोल गए। रोहित बिग बॉस से कहते है कि, 'बिग बॉस क्या मैं एक रूल थोड़ सकता हूं।' जिसके बाद बिग बॉस कहते है, 'जैसा आपको ठीक लगे।' इसके बाद रोहित शेट्टी अंकिता से कहते है, कि 'विक्की घर बाहर जाने के बाद एक नहीं दो-दो पार्टियां की है, एक पार्टी में सना, ईशा, आयशा, एक और कोई लड़की थीं, जो पता नहीं चल रहा वो कौन है।' ये सुनकर अंकिता हैरान रह जाती है। लेकिन इस पर अंकिता ऐसे रिएक्शन देती जैसे वे मजाक कर हैं।

तभी रोहित कहते है, कि 'मैं रोजी - रोटी की कसम खा रहा हूं, मैं खतरों के खिलाड़ी का होस्ट हूं, मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।' आगे रोहित कहते है, कि 'अभी तक 2 पार्टियां की है, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है और शायद अभी भी चल रही है और वो घर पर ही है।' जिस पर अंकिता कहती है, कि 'थप्पड़ ही खाएगा वो जोर का।'

कल होगा बिग बॉस का फिनाले
आपको बता दें, बिग बॉस 17 का गैंड फिनाले कल होने वाला है। शो का गैंड फिनाले का प्रसारण शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक कलर्स चैनल और ओटीटी प्लेफॉर्म जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा। इस समय घर में टॉप 5 कंटेस्टेंट मौजूद है। जिसमें मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी शामिल हैं।

Similar News