Ankita-Vicky Jain: अंकिता लोखंडे से शादी के लिए राज़ी नहीं थे विक्की जैन! बाद में कैसे बसा घर, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

'बिग बॉस 17' से अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। शो के बाद से दोनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में अंकिता ने खुलासा किया है कि विक्की शुरुआत में उनसे शादी नहीं करना चाहते थे। क्या थी वजह? आइए जानते हैं...

Updated On 2024-02-28 13:39:00 IST
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में की थी शादी।

Ankita-Vicky Jain: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) हाल ही में रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आए थे। शो में दोनों को प्यार-मोहब्बत से लेकर जमकर टकरार करते भी देखा गया। कपल ने शो से खूब सुर्खिया बटोरी थीं।

'बिग बॉस 17' में दोनों के बीच काफी मनमुटाव देखने को मिला, कई बार अंकिता ने पति विक्की से अलग होने की बातें तक कह डाली थीं। वहीं शो खत्म होने के बाद से ही दोनों लगातार सुर्खियां में बने हुए हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ कई बार स्पॉट होते नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने हसबैंड विक्की को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

अंकिता से शादी नहीं करना चाहते थे विक्की जैन
दरअसल हाल ही में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करते नजर आए हैं। शो में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की और पर्नसल लाइफ को लेकर कुछ राज भी खोले। अंकिता ने बताया कि उनके पति विक्की जैन शुरुआत में उनसे शादी नहीं करना चाहते थे।

अंकिता ने विक्की को लेकर कहा- "उन्होंने बोला कि मैं शादी नहीं कर सकता... वह डर गया और वहां (मुंबई से) से चला गया। उन्होंने ऐसा इसलिए बोला था क्योंकि हमारी लाइफस्टाइल बहुत अलग थी। वो बिलासपुर में रहता था और मैं मुंबई में। उसे लगता था कि लड़की  बिलासपुर में चाहिए।"

विक्की ने बताई वजह
इसके बाद विक्की भी अंकिता की बातों पर रिएक्ट कर कहते हैं- मुझे लगता है कि हर चीज का एक सही वक्त होता है। जब हम मिले थे तब न तो अंकिता उस मेंटल स्टेट में थी कि वो शादी कर सके और न मैं उस स्थिति में था। लकिन बाद में सब सही हो गया।

ऐसी रही अंकिता की लव लाइफ
अंकिता लोखंडे को टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। शो में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी लीड किरदार में थे। दोनों को इसी शो के दैरान प्यार हुआ था जिसे बाद उनका करीब 7 साल तक रिश्ता चला। हालांकि दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका और उनका ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद अंकिता की जिंदगी में विक्की जैन की एंट्री हुई और दोनों ने लगभग 5 साल तक डेटिंग के बाद 2021 में शादी कर ली। वहीं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2020 में उनका निधन हो गया था।

Similar News