Ayodhya Video: 'रामायण' के राम-सीता और लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या, अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी का हुआ भव्य स्वागत

Ram Temple Inauguration: 22 जनवरी सभी के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। वहीं 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।इसी बीच टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण अभिषेक से पहले अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं।

Updated On 2024-01-17 17:59:00 IST
रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी सभी के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसे लेकर सभी देशवासी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिन के लिए बड़े-बड़े नामों को भी आमंत्रित किया गया है। इसी बीच टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण अभिषेक से पहले अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं।

टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या 
टीवी सीरियल रामायण में श्रीराम की भूमिका में नजर आने वाले अरुण गोविल, माता सीता की भूमिका में नजर आने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण की भूमिका में नजर आने वाले सुनील लहरी अयोध्या पहुंच गए हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सीता मां यानी दीपिका लाल साड़ी और माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। साथ ही राम-लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी भी पीले कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके आसपास भारी भीड़ नजर आ रही है। तीनों सितारे पूरी भीड़ के साथ कहीं जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे चल रहे लोग भी झंडे लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स जय श्री राम के भी कमेंट करते नजर आए।

निमंत्रण न मिलने से नाराज थे सुनील लहरी 
आपको बता दें, कि कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था। जिसमें सुनील लहरी कहते हुए नजर आए थे, कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित नहीं किया गया है और वह इस बात से नाराज भी थे। लेकिन अब इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस भी काफी खुश हैं। कई सालों के बाद दर्शकों को एक बार फिर टीवी सीरियल रामायण में राम-सीता और लक्ष्मण देखने को मिले।

अयोध्या नगरी में हुआ भव्य स्वागत
रामलला के अभिषेक के लिए टीवी जगत, बॉलीवुड और राजनीतिक जगत के कई  बड़े नामों को न्योता भेजा गया है। जिसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, विंदू दारा सिंह, अक्षय कुमार, आमिर खान, आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड सितारों के नाम शामिल हैं।
 

Tags:    

Similar News