सिंगर अरिजीत सिंह की बिगड़ी तबीयत: अपने UK कॉन्सर्ट टालते हुए फैंस से मांगी माफी

मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। इसके चलते उन्हें युनाइटेड किंगडम (UK) में अपने आगामी म्यूजिकल शो को कैंसिल करना पड़ा। उन्होंने इसके लिए फैंस से माफी भी मांगी है।

Updated On 2024-08-02 15:57:00 IST
Arijit Singh

Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के गाने हमेशा चार्ट बस्टर लिस्ट में छाए रहते हैं। उनकी सुरीली आवाज के लोग कायल हैं, इसलिए देश से लेकर विदेश तक उनके कॉन्सर्ट और म्यूजिकल शोज़ की डिमांड रहती है।

तबीयत खराब होने की वजह से टाले शो
लेकिन अब सिंगर की हेल्थ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अरिजीत सिंह इन दिनों बीमार चल रहे हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। वह 11 अगस्त को UK जाकर एक म्यूजिकल शो करने वाले थे,  लेकिन तबीयत खराब होने के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। गुरुवार को सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नोट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है। इस नोट में उन्होंने शोज टाले जाने पर फैंस से माफी भी मांगी है। साथ ही नई तारीखों का ऐलान किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम नोट में लिखा- प्यारे फैंस, मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मेडिकल रीजन्स की वजह से हमारे अगस्त के म्यूजिक इवेंट को पोस्टपोन करना पड़ रहा है। मैं जानता हूं कि आप इस शो के लिए कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मुझे आपकी निराशा के लिए सचमुच खेद है। आपका प्यार और सपोर्ट ही मेरी ताकत है।

इसी के साथ उन्होंने यूके में म्यूजिकल शो के आगे की तारीखें बताई हैं जो सितंबर माह में होंगे। उन्होंने कहा कि- 'मैं आप सभी के साथ कभी न भूल पाने वाली यादें बनाने का इंतजार कर रहा हूं. दिल से माफी और ढेर सारे आभार।'

Similar News