Wedding Pis: अनुराग कश्यप ने बेटी आलिया का किया कन्यादान, दामाद से बोले- 'खयाल रखना', देखें तस्वीरें

Aaliyah Kashyap Wedding Pics: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी आलिया कश्यप की शादी की फोटो शेयर की हैं। तस्वीरों में अनुराग कन्यादान से लेकर पग पखारने की रस्में निभाते दिख रहे हैं।

Updated On 2024-12-14 17:29:00 IST
अनुराग कश्यप ने बेटी की शादी की तस्वीरें शेयर कीं।

Aaliyah Kashyap Wedding Pics: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की 23 साल की बेटी आलिया कश्यप शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने 11 दिसंबर को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन रेग्वेयर से शादी की। दोनों की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन काफी वायरल हुए हैं। अब अनुराग कश्यप ने शादी के नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वह अपनी बेटी का कन्यादान करते और पग धोने की रस्म अदा करते दिख रहे हैं।

अनुराग कश्यप ने शेयर की फोटोज
फिल्ममेकर ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैंस को खुश कर दिया है। उनका देसी अंदाज सबको भा रहा है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि अनुराग कश्यप दूल्हा-दुल्हन के साथ कुर्सी पर बैठे हैं और उनके साथ रस्में निभा रहे हैं। फोटो में उन्हें बेटी आलिया के पैर पखारने की रस्म करते देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में वह दूल्हा-दुल्हन के पैर पर जल डालकर धोते हुए रस्म निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Wedding: शादी के बंधन में बंधी अनुराग कश्यप की बेटी, आलिया ने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन संग शेयर की वेडिंग Photos

कन्यादान के समय आलिया और शेन को अनुराग अपने हाथों से पैसे देते नजर आए। उनकी पत्नी आरती बजाज को भी रस्में निभाते देखा जा सकता है। अनुराग कश्यप ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘ये भी गई... (दामाद) शेन उसका ख्याल रखना। अब मैं अपने जिद्दी स्वभाव में वापस आ जाऊंगा। सभी का शादी में आने के लिए धन्यवाद।'

इस शादी में इम्तिायज अली, अभिषेक बच्चन, अनराग की एक्स वाइफ कल्कि केकलां समेत कई सितारे शामिल हुए थे।

Similar News