निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार: मां के निधन से टूटे अनिल-बोनी; अर्जुन-सोनम, जान्हवी कपूर ने दादी को दी श्रद्धांजलि
Nirmal Kapoor: अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 की उम्र में निधन हो गया। अनिल कपूर के परिवार के तमाम सदस्य और बॉलीवुड सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए शामिल हुए।
Nirmal Kapoor Death: दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और फिल्ममेकर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को मुंबई में 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट थीं जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से बीमार थीं।
उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। अनिल कपूर के जिगरी दोस्त अनुपम खेर भावुक नजर आए। वहीं अर्जुन कपूर और सोनम कपूर अपनी दादी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। अनिल कपूर बहुत भावक नजर आए।
शनिवार को बोनी कपूर अपनी मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए शामिल हुए। इस दौरान वह बहुत भावुक नजर आए। बोनी कपूर ने मां के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर एक बड़ा नोट लिखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें- बोनी और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस
अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर भी अपने परिवार के सथ मौजूद हुए। वहीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर दादी के अंतिम दर्शन के लिए शामिल हुईं।