Hope Gala 2024: आलिया भट्ट ने पहनी हाथों से बनी 30 साल पुरानी सिल्क साड़ी, इसे बनाने में लगे 3500 घंटे, देखें रॉयल लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय Hope Gala इवेंट के लिए लंदन में हैं। इय इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर अबुजानी-संदीप खोसला की विंटेज रेशम की साड़ी पहनी थी जिसकी खासियत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

Updated On 2024-03-29 16:48:00 IST
आलिया भट्ट ने पहनी हाथों से बनी 30 साल पुरानी सिल्क साड़ी

Hope Gala 2024: अभिनेत्री आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। उनका टैलेंट और खूबसूरत अंदाज उन्हें बाकी हीरोइन से अलग बनाता है। हाल ही में आलिया लंदन में चल रहे होप गाला इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने पहली बार चैरिटी के लिए होस्ट किया। आलिया 'सलाम बॉम्बे फाउंडेशन' के लिए इस इवेंट का हिस्सा बनी हैं। इस दौरान गुरुवार को एक्ट्रेस बड़े ही रॉयल अंदाज में इवेंट में पहुंचीं।

रेशम की साड़ी में आलिया का दिखा रॉयल लुक
इस दौरान एक्ट्रेस दो अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आईं। गुरुवार को आयोजित हुए कार्यक्रम के लिए आलिया वाइन-ब्राउन कलर के गाउन पहनी दिखीं, तो वहीं शाम के इवेंट के लिए उन्होंने आइवरी रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी। इस दौरान एक्ट्रेस का रॉयल अंदाज देखने को मिला जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा है।

इवेंट से आलिया का ये रॉयल लुक अब काफी सुर्खियां बटोर रहा है। उनकी सफेद साड़ी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। वजह है इसकी कारीगरी। जी हां, आपको बता दें होप गाला इवेंट के लिए आलिया ने 30 साल पुरानी सिल्क की साड़ी पहनी थी। इवेंट से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियोज़ भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

आलिया ने पहनी 30 साल पुरानी हैंडमेड साड़ी
Hope Gala के लिए आलिया भट्ट ने मशहूर सेलिब्रिटी आउटफिट डिजाइनर अबुजानी और संदीप खोसला की विंटेज रेशम की साड़ी पहनी थी। दिलचस्प बात ये है कि ये साड़ी 30 साल पुरानी है जिसे वर्कर्स ने साल 1994 में अपने हाथों से बनाया था। अबुजानी-संदीप खोसला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट से आलिया की तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें उन्होंने इस साड़ी की खासियत के बारे में बताया है।

3500 घंटें में बनकर तैयार हुई थी साड़ी
उन्होंने बताया कि इस विंटेज साड़ी को बनाने में 3500  घंटों से भी अधिक का समय लगा था। इस रेशम की साड़ी पर बारीकी से रेशम के धागों से एम्ब्रॉडरी की गई है जो इसे रॉय लुक देता है। साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ट्यूल ब्लाउज डिजाइन किया गया है जो खास तौर पर आलिया के लिए डिजाइन किया गया था। इसपर  रेशम, चांदी की ज़री और क्रिस्टल के साथ-साथ पीछे की ओर मोती की लड़ियां जोड़ी गई थीं।

 

Similar News