Video: 32वें बर्थडे से पहले आलिया भट्ट ने पैप्स के साथ काटा केक; रणबीर ने सरेआम Kiss करके चुराई लाइमलाट

Alia Bhatt: आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। इससे पहले उन्होंने मीडिया और पैपराजी के साथ केक काटा। जश्न में रणबीर कपूर भी शामिल हुए जिसके कई वीडियोज़ इस वक्त इंटरनेट पर छाए हैं।

Updated On 2025-03-13 13:23:00 IST
32वें बर्थडे से पहले आलिया भट्ट ने पैप्स के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन।

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर, खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। अपने इस खास दिन से पहले आलिया ने मीडिया और पैप्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। 13 मार्च को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पैप्स के साथ केक काटकर प्री-बर्थडे मनाया जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त छाए हुए हैं। 

रणबीर के साथ आलिया ने काटा केक
वीडियो में आलिया भट्ट को पेस्टल पीच कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। रणबीर कपूर को वाइट कलर के को-ऑर्ड सेट्स में देखा जा सकता है। इस दौरान पैप्स और मीडिया ने आलिया के जन्मदिन लिए वाइट फ्लॉवर थीम वाले केक का खास इंतजाम किया था। एक्ट्रेस ने पैप्स के सामने केक काटा और बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस दौरान रणबीर कपूर ने तब सारी लाइमलाइट चुरा ली जब उन्होंने अपनी वाइफ आलिया को सरेआम माथे पर किस कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया केक काटने के बाद खुद पहले केक का बाइट लेती हैं, फिर रणबीर को भी केक खिलाती हैं। इसके बाद रणबीर आलिया की नाक पर केक लगा देते हैं और फिर उन्हें पकड़ कर माथे पर किस करते हैं। इसके बाद कपल ने पैपराजी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Pre-Birthday Celebration : आलिया भट्ट ने केक काटते वक्त क्या पहना? रणबीर कपूर ने माथे पर किया किस

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
वीडियो में कपल का ये प्यारा बॉन्ड देख फैंस प्यार बरसा रहे हैं। बता दें, आलिया भट्ट 15 मार्च को 32 साल की हो जाएगीं। उनका जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। वहीं रणबीर कपूर के साथ उन्हें साल 2022 की फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1- शिवा में देखा गया था। वह संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल बतौर लीड होंगे। 

Similar News