सरकार का बड़ा एक्शन: न्यूफ़्लिक्स और ड्रीम्स फिल्म्स सहित 18 OTT प्लेटफार्म प्रतिबंधित, चाह कर भी नहीं कर पाएंगे इनका उपयोग

18 OTT platforms ban in India: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अभद्र और अश्लील कन्टेन्ट प्रकाशित करने वाले 18 ओटीटी प्लेटफार्म हटा की घाेषणा की थी। कहा, अश्लील और अपमानित करने वाली सामग्री प्रसारित नहीं होने दी जाएगी।

Updated On 2024-03-14 18:41:00 IST
18 OTT platforms ban in India

18 OTT platforms ban India: भारत सरकार ने अभद्र, अश्लील और असमाजिक कन्टेन्ट प्रस्तुत करने वाले 18 ओटीटी प्लेटफार्म प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सरकार ने 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और इन प्लेटफॉर्मों से जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स भी प्रतिबंधित किए हैं। प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म अब नहीं देख पाएंगे। भारत में इनका उपयोग करने पर कार्रवाई हो सकती है।    

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रचनात्मक अभिव्यक्ति की आड़ में अभद्र, अश्लीलता और कुप्रचार न करने पर जोर दिया है। 12 मार्च को उन्होंने अभद्र और अश्लील कन्टेन्ट प्रसारित करने वाले इन 18 ओटीटी प्लेटफार्मों को हटाने की घोषणा की थी। कहा, भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000 के प्रावधानों का उपयोग करते हुए यह निर्णय अन्य मंत्रालयों, विभागों और विशेषज्ञों के परामर्श से लिया गया है। 

प्रतिबंधित किए गए OTT प्लेटफार्म

  • ड्रीम्स फिल्म्स
  • वूवी (Voovi)
  • येस्मा
  • अनकटअड्डा
  • ट्राई फ्लिक्स
  • एक्स प्राइम
  • नियॉन एक्स वीआईपी
  • बेशर्म
  • हंटर्स
  • रेबिट
  • एक्स्ट्रामूड
  • न्यूफ़्लिक्स
  • मूडएक्स
  • मोजफ्लिक्स
  • हॉट शॉट्स वीआईपी
  • फ्यूजी
  • चिकूफ़्लिक्स
  • प्राइम प्ले

प्रतिबंधित OTT प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री 
सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा बताया कि प्रतिबंधित OTT प्लेटफार्म पर डाले गए कन्टेन्ट का बड़ा हिस्सा अभद्र, अश्लील और महिलाओं को अपमानित करने वाला रहता है। अनुचित संदर्भों में नग्नता और दुराचार जैसे दृश्य दिखाए जाते हैंद्ध शिक्षकों और छात्रों के बीच संबंध, अनाचारपूर्ण पारिवारिक रिश्ते आदि सामग्री अश्लील तरीके से परोसी जाती है। आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67ए, आईपीसी की धारा 292 तथा महिलाओं के स्त्रीग अशिष्ट  रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन माना गया था।

गुगल प्ले से करोड़ों डाउनलोड्स 
प्रतिबंधित किए गए OTT ऐप्स में करोड़ों यूजर हैं। एक प्लेटफार्म तो 1 करोड़ से अधिक डाउनलोड मिले, जबकि दो को गूगल प्ले स्टोर से 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इतना ही नहीं इन ओटीटी प्लेटफार्मों ने दर्शकों को आकर्षित करने बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का उपयोग किया है। 32 लाख से अधिक फ़ॉलोअरशिप भी है। 

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा दे रही सरकार 
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, भारत सरकार ओटीटी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वेब सीरीज के लिए OTT पुरस्कार की शुरुआत, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में ओटीटी प्लेटफार्मों के साथ सहयोग और नियामक ढांचे की स्थापना इसका प्रमुख उदहरण है।आईटी नियम, 2021 के तहत स्व-नियमन पर बल दिया गया है। बैठकों, वेबिनार, कार्यशालाओं के माध्यम से लगातार जागरूकता का प्रयास भी किया जाता है। 

Similar News