Nagma Mirajkar: नगमा मिराजकर का ब्लू पैंट सूट, ऑफिस जाने के लिए कर सकती हैं ट्राय

Nagma Mirajkar: बिग बॉस 19 से बाहर हुई नगमा मिराजकर ने इंस्टाग्राम पर बॉस लेडी लुक में खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

Updated On 2025-09-17 20:55:00 IST

नगमा मिराजकर का प्रोफेशनल लुक (Image: nagmamirajkar)

Nagma Mirajkar: बिग बॉस-19 से बेघर होने वाली नगमा मिराजकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। जिसे देखकर फैंस उनके दीवाने होते जा रहे हैं। इन तस्वीरों में आप नगमा को बॉस लेडी लुक देख सकते हैं। उन्होंने नीले रंग का पैंट सूट पहना हुआ है, जो ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए काफी खूबसूरत है। अगर आप भी ऑफिस जाती हैं तो ये लुक अपना सकती हैं।

रॉयल ब्लू पैंट सूट में नगमा का ग्लैमर

नगमा ने रॉयल ब्लू पैंट सूट पहना, इस आउटफिट की सबसे खास बात यह थी कि ब्लेजर में डिजाइन था। वो काफी अलग नजर आ रहा था। यानी वो उनके लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बना रहा था। वहीं उन्होंने इस स्टाइलिश अवतार को हील्स के साथ पूरा किया है, जिसने लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया।

हेयर और मेकअप कैसा था

नगमा ने बालों को खुला रखा था और मेकअप कम किया था। उनकी आंखे न्यूड लिप्स ने चेहरे को सुंदर बना दिया था। जिससे उनका लुक सहज और अलग नजर आ रहा था।

नगमा के लुक पर फैंस का रिएक्शन

नागमा ने इस पोस्ट को तीन ब्लू हार्ट इमोजी और ट्रेंडिंग ट्रैक के कैप्शन के साथ शेयर किया। जिसके बाद फैंस ने कमेंट्स में उनका स्वागत किया। इसी बीच एक फैन ने उन्हें “Boss Lady” कहा, जबकि दूसरे ने लिखा, “So pretty”। यानी उनके फैंस उनके इस आत्मविश्वास और बॉल्ड लुक के दीवाने हो गए हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर भावुक संदेश दिया

नगमा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा किया। पोस्ट में नगमा ने फैंस से माफी मांगी कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाईं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें घर के अंदर अपने प्रदर्शन को बेहतरीन तरीके से दिखाने में कठिनाई हुई थी। उन्होंने अपने फैंस का आभार जताया और कहा कि भले ही उनका Bigg Boss 19 का सफर छोटा था, लेकिन यह हमेशा उनके दिल में यादगार और खास रहेगा।


नगमा का यह Boss Lady लुक फैशन प्रेमियों के लिए इंस्पिरेशन बन गया है। उनका स्टाइल यह दिखाता है कि आप कैसे पैंट सूट को ग्लैमरस के साथ कैरी कर सकते हैं। यह लुक किसी भी इवेंट या पार्टी के लिए परफेक्ट माना जा सकता है।

नगमा मिराजकर ने एक बार फिर बता दिया कि सच्चा स्टाइल सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं होता, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से पूरा होता है। उनका ब्लू पैंट सूट, खूबसूरत मेकअप और हेयरस्टाइल ने उनके पूरे अवतार को शानदार बना दिया। फैंस न केवल उनके फैशन सेंस, बल्कि उनके सादगी और आत्मविश्वास के भी दीवाने हो गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उनका बिग बॉस 19 का सफर तो खत्म हो गया है। लेकिन अपने नए स्टाइल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर वे हमेशा फैंस के दिलों में जगह बनाती रहेंगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News