Malaika-Arjun: अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने दिया सरप्राइज! Ex बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में कहा 'हैप्पी बर्थडे'

बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 6 साल के रिश्ते के बाद अळग हो चुके हैं। हालांकि दोनों अब भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने सरप्राइज दिया है।

Updated On 2025-06-26 18:35:00 IST

मलाइका अरोड़ा ने एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर 40 साल के हो गए हैं। एक्टर ने 26 जून को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर करण जौहर, करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। लेकिन इन सभी से ज्यादा जिसकी विशेज ने ध्यान खींचा वो हैं मलाइका अरोड़ा। मलाइका ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया।

मलाइका ने सोशल मीडिया पर दिया सरप्राइज
मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें अर्जुन कपूर सफेद शर्ट और काली पैंट में नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे अर्जुन," और साथ में एक सफेद दिल और शैम्पेन ग्लास इमोजी भी जोड़ा।


यह बर्थडे विश फैंस के लिए थोड़ा चौंकाने वाला था, क्योंकि ब्रेकअप के बाद से मलाइका और अर्जुन के बीच सोशल मीडिया पर भी डिस्टेंस बना हुआ है। वहीं कई लोगों का कहना है कि दोनों का पैचअप हो गया, तो वहीं कुछ ने कहा की वे एक अच्छे दोस्त बने हुए हैं।

6 साल चला था रिश्ता
खबरों के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन ने 2018 में डेट करना शुरू किया था और करीब 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रहे। हालांकि, 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा पहले अभिनेता अरबाज खान से शादीशुदा थीं और दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटे अरहान खान की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News