Padma Award 2025: गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित, बेटे ने लिया अवॉर्ड

दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा को लोक संगीत में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Updated On 2025-05-27 19:12:00 IST

गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित किया गया

Padma Award 2025: राष्ट्रपति भवन में 27 मई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म पुरस्कार 2025 के दूसरे फेज के अवॉर्ड प्रदान किए गए। दूसरे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 68 हस्तियों को पुरस्कारों से नवाजा गया। इस दौरान बिहार की लोक गायिका दिवंगत शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

इसमें लोक गायिका शारदा सिन्हा को कला-लोक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनके बेटे ने उनकी ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। बताते चलें, 'बिहार कोकिला' के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह भोजपुरी, मैथिली और हिंदी भाषाओं में अपने गीतों के लिए जानी जाती थीं।

ब्लड पॉयजनिंग की जटिलताओं के कारण शारदा सिन्हा का 5 नवंबर 2024 को निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। वे मल्टीपल मायलोमा नामक रक्त कैंसर से जूझ रही थीं। 4 नवंबर को उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में अंतिम सांस ली।

Tags:    

Similar News