Independence Day 2025: देशभक्ति से सराबोर ये 10 फिल्में स्वतंत्रता दिवस पर जरूर देखें

स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर पेश हैं 10 बेहतरीन देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट, जो न केवल आपको मनोरंजन देंगी बल्कि देशप्रेम और वीरता की भावना से भी भर देंगी।

Updated On 2025-08-15 09:00:00 IST

देशभक्ति से सराबोर ये 10 फिल्में स्वतंत्रता दिवस पर जरूर देखें।

Patriotic Bollywood movies: हर साल 15 अगस्त को जब तिरंगा लहराता है, तो दिलों में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ती है। इस मौके पर कई लोग अपने परिवार के साथ ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ देश के लिए गर्व और प्रेरणा भी जगाती है। यहां हम लेकर आए हैं 10 ऐसी बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस पर जरूर देखना चाहिए।


1. लक्ष्या (2004)
फरहान अख्तर निर्देशित लक्ष्या करण शेरगिल (ऋतिक रोशन) की कहानी है, जो जिंदगी में लक्ष्यहीन भटकता है और फिर भारतीय सेना में भर्ती होकर कर्गिल युद्ध में वीरता दिखाता है। यह फिल्म सिर्फ़ युद्ध पर नहीं, बल्कि खुद को खोजने और मुश्किलों को पार करने की प्रेरणादायक यात्रा है।


2. लगान (2001)
औपनिवेशिक भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित लगान में गांववाले ब्रिटिश अधिकारियों को टैक्स से मुक्ति पाने के लिए क्रिकेट मैच की चुनौती देते हैं। भुवन (आमिर खान) के नेतृत्व में बनी टीम जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होती है। इस फ़िल्म की कहानी, किरदार और ऑस्कर नामांकन इसे अमर बनाते हैं।


3. रंग दे बसंती (2006)

यह फिल्म अतीत और वर्तमान को जोड़ती है। कॉलेज के दोस्तों का एक समूह स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री में अभिनय करता है और इसके बाद उनकी सोच बदल जाती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई, भगत सिंह जैसे वीरों की कुर्बानी को नए अंदाज़ में दिखाती है।


4. बॉर्डर (1997)
1971 के भारत-पाक युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित बॉर्डर में कुछ भारतीय सैनिक अपनी चौकी को बचाने के लिए अदम्य साहस दिखाते हैं। जे.पी. दत्ता की यह फ़िल्म भावनाओं और एक्शन का बेहतरीन मेल है।


5. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)
2016 में आतंकियों के ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी इस फ़िल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का दमदार किरदार निभाया है। "हाउज़ द जोश?" डायलॉग आज भी लोगों को जोश से भर देता है।


6. केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग
सी. शंकरन नायर (अक्षय कुमार) की कहानी, जो जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ते हैं। यह फिल्म न्याय, सच्चाई और विद्रोह की शक्ति को दर्शाती है।


7. राज़ी (2018)
1971 में सेट राज़ी एक भारतीय महिला जासूस (आलिया भट्ट) की कहानी है, जो पाकिस्तान के आर्मी परिवार में शादी कर जासूसी मिशन पूरा करती है। यह फ़िल्म बताती है कि देशभक्ति कभी-कभी निजी त्याग की मांग करती है।


8. केसरी (2019)
1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित, जिसमें 21 सिख सैनिकों ने हजारों अफगानों का मुकाबला किया। अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह के रूप में शानदार अभिनय किया है।

9. शेरशाह (2021)
कैप्टन विक्रम बत्रा (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की जीवनी, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अद्वितीय वीरता दिखाई और परमवीर चक्र से सम्मानित हुए। फिल्म का भावुक अंत हर दर्शक को छू जाता है।

Tags:    

Similar News