Housefull 5 Day 2 Collection: ईद पर हाउसफुल 5 ने की ताबड़तोड़ कमाई, ₹50 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

ईद के मौके पर रिलीज़ हुई 'हाउसफुल 5' ने दर्शकों को हंसी और सस्पेंस से भरपूर मनोरंजन दिया है। महज दो दिनों में फिल्म ने ₹54 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

Updated On 2025-06-08 13:04:00 IST

Housefull 5 Day 2 Collection

Housefull 5 Day 2 Collection: ईद के मौके पर रिलीज़ हुई कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने महज दो दिनों में ₹54 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन ₹24 करोड़ की ओपनिंग की, जो अक्षय कुमार के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग है- मिशन मंगल (₹29.16 करोड़), सूर्यवंशी (₹26.29 करोड़) और गोल्ड (₹25.25 करोड़) के बाद।

शनिवार, 7 जून 2025 को फिल्म की हिंदी भाषा में कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 37.97% दर्ज की गई, जिससे दूसरे दिन की कमाई लगभग ₹30 करोड़ तक पहुंच गई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म ने ₹50 करोड़ क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बता दें कि फिल्म को कुल 7018 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया है, जिसमें हाउसफुल 5A को 4074 और हाउसफुल 5B को 2944 स्क्रीन मिली हैं। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 5A की कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 20.93% रही जबकि 5B की ऑक्यूपेंसी 10.76% रही।

Housefull 5 की कहानी
हाउसफुल 5 ने इस बार कुछ अलग और नया करने की कोशिश की है। यह भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसे दो अलग-अलग अंत (क्लाइमेक्स) के साथ रिलीज़ किया गया है। फिल्म के दो वर्ज़न हैं — ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’, जिनका अंत एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। यानी दर्शकों को दो बार देखने पर अलग अनुभव मिलेगा।

फिल्म की कहानी एक लग्ज़री क्रूज़ शिप पर घटती है, जहां एक अरबपति (जिसे रंजीत ने निभाया है) की रहस्यमय तरीके से मौत हो जाती है। इसी क्रूज़ पर तीन जॉली मौजूद हैं — अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन, जो सभी खुद को असली वारिस बताते हैं। कहानी यहीं से उलझती जाती है और हंसी के साथ-साथ एक मर्डर मिस्ट्री भी सामने आती है।

स्टार कास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और सौंदर्या शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, निकितिन धीर, चित्रांगदा सिंह और फरदीन खान शामिल हैं।

Tags:    

Similar News