Dharmendra Health: हेमा मालिनी ने बताया अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत; 89 की उम्र में अस्पताल में थे भर्ती
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस चिंतित हो गए थे। हालांकि, उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने अब अभिनेता की तबीयत को लेकर अपडेट दिया है।
हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया।
Dharmendra Health: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हाल ही में मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस खबर ने फैंस को चिंतित कर दिया था। लेकिन अब उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी जानकारी दी है।
सोमवार सुबह हेमा मालिनी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैसे ही फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा, “सर कैसे हैं?” तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर इशारे से कहा कि “ (वह) ठीक हैं।” इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया। यह देखकर फैंस को राहत मिली कि अभिनेता की तबीयत अब बेहतर है।
इस दौरान हेमा मालिनी पिंक और वाइट रंग के फ्लोर सूट में नजर आईं। धर्मेंद्र की हेल्थ की जानकारी पाते ही फैंस को अब राहत की सांस आई है।
अस्पताल में भर्ती होने की वजह
बीते शुक्रवार (31 अक्टूबर) को खबर आई थी कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई कि उन्होंने कोई गंभीर बीमारी समस्या नहीं है बल्कि रुटीन चेक-अप के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
रिपोर्ट्स में कहा गया कि, धर्मेंद्र अपनी उम्र को ध्यान में रखते हुए हर कुछ महीनों में रूटीन मेडिकल टेस्ट कराते हैं। इस बार उन्होंने अस्पताल में कुछ दिन रुककर सारे टेस्ट एक साथ करवाने का फैसला किया।
बताते चलें, धर्मेंद्र इस साल 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे। वह इस उम्र में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और टीवी शोज़ व फिल्मों में नजर आते हैं। वह अपकमिंग फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। ये फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होगी।