Dharmendra Hospitalised: धर्मेंद्र की अचानक बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, जानें पूरी खबर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अचानक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ी खबर सामने आने के बाद फैंस चिंतित हैं।

Updated On 2025-10-31 18:45:00 IST

89 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Dharmendra Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार (31 अक्टूबर) को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता दिसंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र की स्वाभाविक रूप से उम्र से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य जांचें जरूरी हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, और न ही उनके परिवार या मैनेजर की ओर से कोई जानकारी दी गई है।

फैंस ने जताई चिंता

धर्मेंद्र के फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर लगातार उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। ट्विटर (एक्स) पर “गेट वेल सून धर्मेंद्र” ट्रेंड भी कर रहा है।

बताते चलें, इस साल अप्रैल में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आंख की ग्राफ्ट सर्जरी हुई थी। उस वक्त अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में धर्मेंद्र ने पैपराज़ी को जवाब देते हुए कहा था, "अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है। अभी भी जान रखता हूं। मेरी आंख की सर्जरी हो गई है। मैं स्ट्रॉन्ग हूं।”

इसके अलावा डॉक्टर्स उनकी फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देते रहते हैं। धर्मेंद्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वीमिंग पूल में तैरने, स्ट्रेचिंग करते और एक्सरसाइज करते हुए अपने वीडियोड़ शेयर करते रहते हैं।  

धर्मेंद्र की आगामी फिल्म

धर्मेंद्र पिछली साल शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। अब वे जल्द ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) में दिखाई देंगे।

Tags:    

Similar News