Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन पर बनाया स्पेशल केक, तस्वीर हुई वायरल
दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन पर बनाया स्पेशल केक। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस कर रहे जमकर तारीफ।
दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन पर बनाया खास केक।
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ ने हाल ही में अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर दीपिका ने खुद अपनी नन्हीं परी के लिए स्पेशल केक तैयार किया। जैसे ही उन्होंने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, तस्वीर वायरल हो गई और फैंस ने उन्हें ‘बेस्ट मॉम’ कहकर जमकर तारीफ की।
दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर घर पर बने चॉकलेट केक की झलक साझा की। सफेद केक स्टैंड पर रखा यह केक पेस्टल फूलों से सजाया गया था और बीच में सुनहरी मोमबत्ती जल रही थी। कैप्शन में दीपिका ने लिखा, “मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना।”
यह तस्वीर जैसे ही सामने आई, कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट सेक्शन को बधाइयों और तारीफों से भर दिया।
दीपिका की पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन
फैंस ने दीपिका की इस सादगी और मां के रूप में उनके इस खास जेस्चर की जमकर तारीफ की। किसी ने लिखा, “यह अब तक का सबसे प्यारा सरप्राइज है।” एक अन्य ने कहा, “बेबी दुआ बहुत लकी है कि उसे इतनी प्यारी मां मिली।” वहीं, कई फैंस ने दीपिका को ‘बेस्ट मॉम’ का टैग दिया।
रणवीर-दीपिका की पैरेंटहुड जर्नी
दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। इस कपल ने पिछली दिवाली पर अपनी बेटी की झलक दुनिया से साझा की और उसके नाम का मतलब बताया— “दुआ, यानी प्रार्थना, क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है।”
वर्कफ्रंट पर दीपिका और रणवीर
पेशेवर मोर्चे पर, रणवीर सिंह जल्द ही फरहान अख्तर की 'डॉन 3' और आदित्य धर की अगली फिल्म में नज़र आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण को हाल ही में रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। इसके अलावा, वह फिल्ममेकर एटली की एक साइंस फिक्शन फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ और शाहरुख खान के साथ किंग में नज़र आने वाली हैं।
– काजल सोम