UP Board Admit Card 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कब होंगे जारी, जानें अपडेट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है।
UP Board Admit Card 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड जल्द ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के प्रवेश पत्र राज्यभर के स्कूलों को उपलब्ध कराने जा रहा है।
स्कूल से ही मिलेगा एडमिट कार्ड
छात्रों को यह जान लेना जरूरी है कि यूपी बोर्ड किसी भी विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड जारी नहीं करता है। जैसे ही प्रवेश पत्र स्कूलों को भेजे जाएंगे, उसके बाद छात्र अपने संबंधित विद्यालय से क्लास टीचर या स्कूल प्रिंसिपल के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड या प्राप्त करने की सुविधा नहीं होगी।
18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी।
पहली शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
एडमिट कार्ड बिना एंट्री नहीं
छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दिन वे अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
52 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कुल 52,30,297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
कक्षा 10वीं: 27,50,945 छात्र
बालक: 14,38,683
बालिकाएं: 13,12,263
कक्षा 12वीं: 24,79,352 छात्र
छात्र: 13,03,012
छात्राएं: 11,76,340
यूपी बोर्ड की यह परीक्षा देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसे लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।