UP Board Admit Card 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें प्राप्त

UP Board Admit Card 2024: यूपी बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेवल के मुताबिक, राज्य में यूपी बोर्ड कक्षा 10, और 12 की परीक्षा 22 फरवरी से प्रारंभ होगी  और 9 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।

Updated On 2024-02-03 19:11:00 IST
UP Board Admit Card 2024

UP Board Admit Card 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। इंटरमीडिएट एजुकेशन (UPMSP) ने एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक एक्टिव कर दिया है। इसके लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं। 

दो पालियों में होंगी परीक्षा
बता दें, यूपी बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेवल के मुताबिक, राज्य में यूपी बोर्ड कक्षा 10, और 12 की परीक्षा 22 फरवरी से प्रारंभ होगी  और 9 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। यूपी बोर्ड कक्षा 10, और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। 

कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड
UP Board परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र, अपने संबंधित स्कूलों से इसे प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल हेड या प्रिंसिपल अपनी लॉग इन आईडी के जरिये छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद छात्र, अपने स्कूल जाकर इसे ले सकते हैं। बता दें कि UP Board परीक्षा के लिए 75 जिलों में कुल 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनकी निगरानी राज्य की राजधानी में नियंत्रण कक्ष में स्थापित 56 कंप्यूटरों के जरिए होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

Tags:    

Similar News