JEE Advanced Admit Card 2024: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 17 मई को होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे Download

JEE Advanced Admit Card 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास कल यानी शुक्रवार को सुबह 10 बजे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

Updated On 2024-05-16 15:40:00 IST
Bihar Board 10th Result 2024

JEE Advanced Admit Card 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास कल यानी शुक्रवार को सुबह 10 बजे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. के माध्यम से उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
 
इस डेट को होगी एग्जाम

बता दें, परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में पेपर I सुबह 9.00 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 12.00 बजे तक चलेगा।  वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2.30 बजे से प्रारंभ होगा जो शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होती है। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर जाएं।
  • यहां JEE Advanced Admit Card 2024" लिंक पर जाकर क्लिक कर दें। 
  • लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके 'लॉगिन' पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको JEE Advanced एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। 
  • आखरी में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर  उसका एक प्रिंटआउट रख लें।

Similar News