JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 27 मई 2025 (सोमवार) को दोपहर 12:20 बजे आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा।
By : विपिन तिवारी
Updated On 2025-05-26 17:23:00 IST
CUET UG 2025
JAC Board Result 2025: झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 27 मई 2025 (सोमवार) को दोपहर 12:20 बजे आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन इसकी घोषणा करेंगे। बता दें, पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।
फरवरी में हुई थी परीक्षा
इस साल झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। अब रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे।
रिजल्ट ऐसे करें चेक:
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – jacresults.com
- ‘Class 10th Examination Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें भविष्य के लिए