CSIR NET Answer Key 2025: प्रोविजनल आंसर की जारी, csirnet.nta.ac.in पर ऐसे करें डाउनलोड

CSIR NET December 2025 की प्रोविजनल आंसर की csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जानिए डाउनलोड और ऑब्जेक्शन की पूरी प्रक्रिया।

Updated On 2025-12-31 11:36:00 IST

CSIR NET December 2025 की प्रोविजनल आंसर की csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। 

CSIR NET Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR NET December 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 18 दिसंबर 2025 को परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

1 जनवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो वे 1 जनवरी 2026 रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लॉग-इन करना होगा।

इन विषयों की आंसर की हुई जारी

CSIR NET December 2025 सत्र में निम्न विषयों की आंसर की अलग-अलग जारी की गई है-

  • Chemical Sciences
  • Earth, Atmospheric, Ocean & Planetary Sciences
  • Life Sciences
  • Mathematical Sciences
  • Physical Sciences

CSIR NET Answer Key 2025 कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Provisional Answer Key – CSIR NET December 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन पेज खुलेगा।
  • आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर लें।

CSIR NET December 2025 परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

CSIR NET December 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया गया था। परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई-

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
Tags:    

Similar News