Stock Market, 22 May: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,600 के स्तर पर हुआ बंद
गुरुवार, 22 मई को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लगभग 1% की गिरावट के साथ बंद हुए।
BSE शेयर में भारी गिरावट: 3 दिन में 10% टूटा, जानें कारण और आगे की रणनीति
Stock Market, 22 May: गुरुवार (22 मई) को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लगभग 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,004 अंक गिरकर 80,591 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 304 अंक टूटकर 24,509 पर पहुंच गया। हालांकि, कारोबार के अंत तक बाजार ने कुछ नुकसान की भरपाई की और सेंसेक्स 644 अंक (0.79%) लुढ़कर 80,951 पर, तथा निफ्टी 203 अंक (0.82%) की गिरावट के साथ 24,609 पर बंद हुआ।
क्यों गिरा बाजार?
1. अमेरिका के बढ़ते वित्तीय घाटे ने बढ़ाई बाजार की चिंता
अमेरिकी सरकार के बढ़ते फिस्कल डेफिसिट और बॉन्ड यील्ड में उछाल ने वैश्विक बाजारों में नकारात्मक संकेत दिए हैं। मूडीज ने अमेरिकी ऋण रेटिंग को लेकर चिंता जताई है, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।
2. एशियाई बाजारों में गिरावट का असर
एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख देखा गया। जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग 1% से अधिक गिरे। अमेरिकी अर्थव्यवस्था और कोविड के बढ़ते मामलों ने भी दबाव बनाया।
3. आईटी शेयरों पर दबाव
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के कारण भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। टेक महिंद्रा, परसिस्टेंट, एचसीएल टेक और एमफैसिस जैसे प्रमुख स्टॉक्स 2% से अधिक नीचे बंद हुए।
विश्लेषकों का क्या है कहना?
बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक स्थितियों और अमेरिकी मौद्रिक नीति में बदलाव के संकेतों पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए। अगर बाजार में सुधार का रुख आता है, तो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी की संभावना हो सकती है।