Pakistan Stock Market crash: लाहौर- कराची में धमाकों से शेयर बाजार भी थर्राया, KSE100 7 हजार पॉइंट गिरा; ट्रेडिंग रोकनी पड़ी

Pakistan Stock Market crash: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान का शेयर बाजार भी थर्रा गया है। लाहौर-कराची में धमाकों की खबर के बीच पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई। KSE-100 इंडेक्स 6% से ज्यादा गिरा।

By :  Desk
Updated On 2025-05-08 15:50:00 IST
pakistan stock market crash today

Pakistan Stock Market crash: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आंतक के अड्डों को मिट्टी में मिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इसके तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए हैं। वहीं, गुरुवार को भी लाहौर-कराची में धमाकों की खबरें आईं। भारत के इस एक्शन से पाकिस्तान का शेयर बाजार भी थर्रा गया है और उसें भारी गिरावट देखी गई। कराची स्टॉक एक्सचेंज का KSE-100 इंडेक्स 6 फीसदी से अधिक गिर गया, जिससे ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

यह गिरावट केवल एक दिन की नहीं थी; इससे पहले के दिन भी बाजार में 3% की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे साफ है कि निवेशकों में भारी घबराहट है, जो भारत की सैन्य कार्रवाई और आर्थिक प्रतिबंधों के चलते और बढ़ गई है।

भारत ने आतंकवादी हमलों के जवाब में न केवल सैन्य कार्रवाई की, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी कड़े कदम उठाए हैं, जैसे कि सिंधु जल संधि को निलंबित करना, पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाना, और डाक सेवाओं को पूरी तरह रोकना। इन कदमों ने पाकिस्तान की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था  और चरमरा गई है। 

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मिलने वाली मदद पर निर्भर है। हाल ही में कुछ सुधार के संकेत मिले थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने इन सुधारों को खतरे में डाल दिया है। विदेशी निवेशक तेजी से बाजार से बाहर निकल रहे हैं, जिससे पूंजी की कमी और बढ़ गई है।

इसके विपरीत, भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई है। Nifty 50 और BSE Sensex जैसे प्रमुख इंडेक्स में सकारात्मक रुझान देखने को मिला है, जो भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को दिखा रहा है। 

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का बाजार ऐतिहासिक रूप से भारत-पाकिस्तान के तनाव के समय अधिक अस्थिर होता है। कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और विदेशी निवेशकों की निर्भरता के कारण बाजार में तेजी से गिरावट आती है।

मूडीज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का आर्थिक प्रभाव पाकिस्तान पर अधिक गंभीर होगा। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और अधिक संकट में आ सकती है।

इस समय, पाकिस्तान को न केवल सैन्य और राजनीतिक मोर्चे पर, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति कैसी होगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

(प्रियंका)

Similar News