Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, गोल्ड 10 दिन में 3650 रुपए महंगा; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के बीच सोना-चांदी का भाव रॉकेट बना हुआ है। गोल्ड प्राइस 04 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर 70,470 रुपए पर पहुंच गए। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Updated On 2024-04-04 11:56:00 IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी का माहौल है। आज यानी गुरुवार (04 अप्रैल) को गोल्ड 500 से 600 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 70,470 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 64,600 रु. है। पिछले 10 दिनों में अब तक सोने की कीमतें 3650 रुपए चढ़ी हैं। भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऑलटाइम हाई लेवल पर हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

नया रिकॉर्ड: 4 दिन में चांदी 4000 रुपए चढ़ीं
दिल्ली और मुंबई में गुरुवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बड़ा उछाल नजर आया। चांदी के दाम 1000 रुपए चढ़कर 82,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। 28 मार्च के बाद से चांदी अब तक 4800 रुपए महंगी हो चुकी है। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 85,300 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी जारी है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 0.70 डॉलर की बढ़त के साथ 2315.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। यह 27.12 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News