Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, सिल्वर रेट 74 हजार के नीचे आए; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: गोल्ड की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. और चांदी 80 हजार रु. से ऊपर सर्वोच्च स्तर पर थी।

Updated On 2024-02-28 11:53:00 IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें हर दिन बदल रही हैं। आज यानी बुधवार (28 फरवरी) को सोना 10 रुपए महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 62,830 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,590 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1420 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। दूसरी ओर, चांदी 74 हजार रुपए के नीचे फिसल गई। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम लगातार नीचे आ रहे
दिल्ली और मुंबई में बुधवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में गिरावट आई। चांदी के दाम 100 रुपए फिसल कर 73,900 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 10 दिनों में चांदी की कीमतें 3200 रुपए प्रति KG तक नीचे आई हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 75,400 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 3.65 डॉलर गिरकर 2040.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में नरमी आई। यह 22.64 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News