Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस
Gold Silver Price Today: गोल्ड की कीमतों में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।
Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज यानी गुरुवार (22 फरवरी) को गोल्ड 100 से 110 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) गिरकर 62,730 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,500 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1520 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।
चांदी के दाम 700 रुपए टूटे
दिल्ली और मुंबई में गुरुवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बड़ी गिरावट आई। चांदी के दाम 700 रुपए लुढ़ककर 75,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 4 दिनों में चांदी की कीमतें 1500 रुपए प्रति KG तक गिरी हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 76,500 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ा अंतर देखने को नहीं मिला है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 3.05 डॉलर बढ़कर 2042.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में मामूली तेजी आई है। यह 23.10 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
| शहर | भाव (22 फरवरी) | भाव (21 फरवरी) | अंतर |
| दिल्ली | 57,650 | 57,750 | (-100) |
| मुंबई | 57,500 | 57,600 | (-100) |
| चेन्नई | 58,000 | 58,100 | (-100) |
| कोलकाता | 57,500 | 57,600 | (-100) |
| हैदराबाद | 57,500 | 57,600 | (-100) |
| बेंगलुरु | 57,500 | 57,600 | (-100) |
| पुणे | 57,500 | 57,600 | (-100) |
| अहमदाबाद | 57,550 | 57,650 | (-100) |
| लखनऊ | 57,650 | 57,750 | (-100) |
| भोपाल | 57,550 | 57,650 | (-100) |
| इंदौर | 57,550 | 57,650 | (-100) |
| रायपुर | 57,500 | 57,600 | (-100) |
| बिलासपुर | 57,500 | 57,600 | (-100) |
| चंडीगढ़ | 57,650 | 57,750 | (-100) |
| जयपुर | 57,650 | 57,750 | (-100) |
| पटना | 57,550 | 57,650 | (-100) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड खरीदने से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।