Gold Price Today: सोना-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस
Gold Silver Price Today: गोल्ड की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।
Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदललाव देखने को मिल रहा है। आज यानी बुधवार (21 फरवरी) को गोल्ड 250 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) चढ़कर 62,740 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,600 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1510 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।
चांदी के दाम 200 रुपए उछले
दिल्ली और मुंबई में बुधवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तेजी नजर आई। चांदी के दाम 200 रुपए चढ़कर 75,700 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। इससे पहले लगातार दो दिन कीमतों में 500-500 रुपए प्रति KG की गिरावट आई थी और सिल्वर का रेट 75,500 रु. आ गया था। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 77,200 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ा अंतर देखने को नहीं मिला है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 1.15 डॉलर बढ़कर 2040.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में मामूली तेजी आई है। यह 23.18 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
| शहर | भाव (21 फरवरी) | भाव (20 फरवरी) | अंतर |
| दिल्ली | 57,750 | 57,500 | (+250) |
| मुंबई | 57,600 | 57,350 | (+250) |
| चेन्नई | 58,100 | 57,850 | (+200) |
| कोलकाता | 57,600 | 57,350 | (+250) |
| हैदराबाद | 57,600 | 57,350 | (+250) |
| बेंगलुरु | 57,600 | 57,350 | (+250) |
| पुणे | 57,600 | 57,350 | (+250) |
| अहमदाबाद | 57,650 | 57,400 | (+250) |
| लखनऊ | 57,750 | 57,500 | (+250) |
| भोपाल | 57,650 | 57,400 | (+250) |
| इंदौर | 57,650 | 57,400 | (+250) |
| रायपुर | 57,600 | 57,350 | (+250) |
| बिलासपुर | 57,600 | 57,350 | (+250) |
| चंडीगढ़ | 57,750 | 57,500 | (+250) |
| जयपुर | 57,750 | 57,500 | (+250) |
| पटना | 57,650 | 57,400 | (+250) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।