Gold Price Today: तुलसी विवाह पर गोल्ड में गिरावट; चांदी 1000 रुपए सस्ती, देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: अक्टूबर के फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी की कीमतें ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंची थीं। गोल्ड रेट्स 31 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 81,330 रुपए पर थे।

Updated On 2024-11-12 12:14:00 IST
Gold Price Today

Gold Silver Price Today: नवंबर में सोना-चांदी के भाव में गिरावट का दौर जारी है। इस महीने अब तक गोल्ड 6वीं बार नीचे आया। मंगलवार (12 नवंबर) को गोल्ड 1350 रुपए से 1470 रुपए तक सस्ता हुआ है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 78,800 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 72,000 रु. है। गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 1000 रुपए लुढ़के
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) मंगलवार को 1000 रुपए नीचे आए। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 92,000 रुपए है। नवंबर में अब तक सिल्वर 6000 रुपए तक टूट चुकी है। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,000 रुपए पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 18 डॉलर टूटा और 2677 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड हो रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई। यह 31.30 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड कर रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (12 नवंबर) भाव (11 नवंबर) अंतर
दिल्ली 71,000 72,350 (-1350)
मुंबई 70,850 72,200 (-1350)
चेन्नई           70,850 72,200 (-1350)
कोलकाता 70,850 72,200 (-1350)
हैदराबाद                70,850 72,200 (-1350)
बेंगलुरु             70,850 72,200 (-1350)
पुणे          70,850 72,200 (-1350)
अहमदाबाद 70,900 72,250 (-1350)
लखनऊ           71,000 72,350 (-1350)
भोपाल 70,900 72,250 (-1350)
इंदौर 70,900 72,250 (-1350)
रायपुर 70,850 72,200 (-1350)
बिलासपुर           70,800 72,150 (-1350)
चंडीगढ़            71,000 72,350 (-1350)
जयपुर 71,000 72,350 (-1350)
पटना 70,900 72,250 (-1350)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News