Gold Price Today: सोना की कीमतें ऑलटाइम हाई से नीचे आईं, चांदी में उछाल; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की के भाव में मार्च की शुरुआत से तेजी बनी हुई है। गोल्ड प्राइस 11 मार्च को रिकॉर्ड स्तर 66,270 रुपए पर पहुंच गए। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Updated On 2024-03-12 12:44:00 IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का माहौल है। आज यानी मंगलवार (12 मार्च) को गोल्ड कीमतें मामूली रूप से कम हुईं। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 66,260 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 60,740 रु. है। मार्च महीने में अब तक सोने की कीमतों में 3430 रुपए की तेजी आई। बता दें कि सोना सोमवार को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 500 रुपए उछले
दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में उछाल देखने को मिला। चांदी के दाम 500 रुपए चढ़कर 76,100 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 5 दिनों में चांदी के दाम 1600 रुपए चढ़े हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 79,500 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 8.10 डॉलर गिरकर 2180.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। यह 24.62 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (12 मार्च) भाव (11 मार्च) अंतर
दिल्ली     60,890 60,900 (-10)
मुंबई 60,740 60,750 (-10)
चेन्नई           61,490 61,500 (-10)
कोलकाता 60,740 60,750 (-10)
हैदराबाद                60,740 60,750 (-10)
बेंगलुरु             60,740 60,750 (-10)
पुणे          60,740 60,750 (-10)
अहमदाबाद 60,740 60,750 (-10)
लखनऊ           60,740 60,750 (-10)
भोपाल 60,740 60,750 (-10)
इंदौर 60,740 60,750 (-10)
रायपुर 60,740 60,750 (-10)
बिलासपुर           60,740 60,750 (-10)
चंडीगढ़            60,740 60,750 (-10)
जयपुर 60,740 60,750 (-10)
पटना 60,740 60,750 (-10)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News