Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में तूफानी तेजी, सिल्वर 12 दिन में 8500 रु. महंगी; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: अप्रैल में सोना-चांदी की कीमतों में खरीदारी जारी है। गोल्ड प्राइस 12 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर 73,310 रुपए पर पहुंच गए। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Updated On 2024-04-12 12:12:00 IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। आज यानी शुक्रवार (12 अप्रैल) को गोल्ड 1000 से 1090 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 73,310 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,200 रु. है। अप्रैल महीने में अब तक सोने की कीमतें 4760 रुपए चढ़ चुकी हैं। बता दें कि सोना 12 अप्रैल को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 1500 रुपए उछलीं
दिल्ली और मुंबई में शुक्रवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बंपर तेजी दर्ज की गई। चांदी के दाम 1500 रुपए चढ़कर 86,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 12 दिनों में चांदी 8500 रुपए महंगी हो चुकी है। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 90,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल बना हुआ है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 13 डॉलर चढ़कर 2375.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली। यह 28.23 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (12 अप्रैल) भाव (11 अप्रैल) अंतर
दिल्ली     67,350 66,350 (+1000)
मुंबई 67,200 66,200 (+1000)
चेन्नई           68,050 67,250 (+800)
कोलकाता 67,200 66,200 (+1000)
हैदराबाद                67,200 66,200 (+1000)
बेंगलुरु             67,200 66,200 (+1000)
पुणे          67,200 66,200 (+1000)
अहमदाबाद 67,200 66,200 (+1000)
लखनऊ           67,200 66,200 (+1000)
भोपाल 67,200 66,200 (+1000)
इंदौर 67,200 66,200 (+1000)
रायपुर 67,200 66,200 (+1000)
बिलासपुर           67,200 66,200 (+1000)
चंडीगढ़            67,200 66,200 (+1000)
जयपुर 67,200 66,200 (+1000)
पटना 67,200 66,200 (+1000)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News