Bloomberg Billionaires Index: गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा, देखें लिस्ट

Gautam Adani Reclaims Title of Asia's Wealthiest Person: गौतम अडानी ने 1980 में हीरा व्यापारी के रूप में शुरुआत की थी। इस समय वे देश के सबसे बड़े निजी बंदरगाह का मालिक हैं और वैश्विक कोयला व्यापार में प्रमुख भूमिका है।

Updated On 2024-01-05 13:47:00 IST
Gautam Adani, Asia's Wealthiest Person

Gautam Adani Reclaims Title of Asia's Wealthiest Person: अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने एक बार इतिहास रच दिया है। उन्होंने ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (BBE) में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। ग्लोबल इंडेक्स रेटिंग में गौतम अडानी ने टॉप 12 में अपनी जगह बनाई है। वहीं अंबानी एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर हैं। दोनों कारोबारी 2023 की इंडेक्स रिपोर्ट में एक पायदान ऊपर चढ़े हैं। इससे पहले दिसंबर 2023 में अरबपति गौतम अडानी 15वें स्थान पर पहुंच गए थे। वे मुकेश अंबानी के करीब पहुंच गए थे, जो उस समय 14वें स्थान पर थे।

अडानी की कुल संपत्ति 97.6 बिलियन डॉलर 
97.6 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी अब दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति और सूची में सबसे अमीर भारतीय और एशियाई हैं। उन्होंने अंतिम सूची स्थिति से 7.67 बिलियन डॉलर की बढ़त हासिल की है और साल-दर-साल (YTD) 13.3 बिलियन डॉलर अर्जित किए हैं। पिछले साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग के आरोपों के बीच अडानी की नेटवर्थ में कई पायदान की गिरावट देखी गई थी।

Bloomberg Billionaires Index

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से मुश्किल में थे अडानी
जनवरी 2023 में न्यूयॉर्क स्थित शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर लंबे समय तक स्टॉक में हेरफेर और अकाउंटिंग अनियमितताओं का आरोप लगाया। इन दावों का अडानी समूह ने खंडन किया था। इन आरोपों के बाद, अडानी समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में गिरावट के कारण गौतम अडानी की संपत्ति में 60 फीसदी गिरावट आई थी। उन्हें करीब 69 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। 

कहां-कहां से होती है कमाई?
गौतम अडानी ने 1980 में हीरा व्यापारी के रूप में शुरुआत की थी। इस समय वे देश के सबसे बड़े निजी बंदरगाह के मालिक हैं और वैश्विक कोयला व्यापार में प्रमुख भूमिका है। समूह की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज ने 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 17 बिलियन डॉलर के राजस्व का खुलासा किया।

गौतम अडानी की संपत्ति में इजाफा मुख्य रूप से 6 कंपनियों से होता है। इन सभी कंपनियों का मालिकाना हक अडानी के पास है।   

  • अडानी एंटरप्राइजेज (73 प्रतिशत)
  • अडानी ग्रीन एनर्जी (56 प्रतिशत)
  • अडानी पोर्ट्स (66 प्रतिशत)
  • अडानी पावर (70 प्रतिशत)
  • अडानी ट्रांसमिशन (68 प्रतिशत)
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (73 प्रतिशत)
  • अडानी टोटल गैस (37 प्रतिशत)

शीर्ष 50 में शापूर मिस्त्री और शिव नादर का नाम
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के टॉप 50 कारोबारियों में गौतम अडानी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी, शापूर मिस्त्री और शिव नादर का नाम शामिल है। अंबानी अब 97 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर हैं। वे भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं। उन्हें 764 मिलियन डॉलर का लाभ हुआ है और उनकी संपत्ति साल दर साल में 665 मिलियन डॉलर जुड़ गई है। वहीं, शापूर मिस्त्री 34.6 अरब डॉलर के साथ 38वें और शिव नादर 33 अरब डॉलर के साथ 45वें स्थान पर हैं।

Tags:    

Similar News