एलन मस्क की कंपनी X की करतूत: निकाले जा चुके कर्मचारियों को कर दिया 57 लाख से ज्यादा का पेमेंट, अब वापस मांग रही

Elon Musk company X Overpayment: अरबपती बिजनेस मैन एलन मस्क की कंपनी X की एक गलती अब इसे ही भारी पड़ रही है। X नेअपने कई पूर्व कर्मचारियों को उनके वेतन से ज्यादा पेमेंट कर दिया। अब नोटिस जारी कर उनसे पैसे वापस मांगे हैं।

Updated On 2024-06-15 13:19:00 IST
Elon Musk company X Overpayment

Elon Musk company X Overpayment: अरबपती बिजनेस मैन एलन मस्क की कंपनी X की एक गलती अब इसे ही भारी पड़ रही है। X नेअपने कई पूर्व कर्मचारियों को उनके वेतन से ज्यादा पेमेंट कर दिया। यानि कि ओवर पेमेंट कर दिया। जिन कर्मचारियों को ज्यादा पेमेंट किया गया है, उन सभी को कंपनी से पहले ही निकाला जा चुका है। कंपनी ने अब इन पूर्व कर्मचारियों से अपने पैसे वापस मांगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवर पेमेंट की रकम 1,500 से 70,000  डॉलर (लगभग ₹57.4 लाख) रुपए हो सकती है। 

6 कर्मचारियों को लीगल नोटिस जारी
सिडनी हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक निकाले गए कम से कम 6 कर्मचारियों को लीगल नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में X ने पूर्व कर्मचारियों से ओवर पेमेंट की गई राशि लौटाने को कहा है। कंपनी ने कहा है कि अमेरिका डॉलर से ऑस्ट्रेलियाई करेंसी में कन्वर्ट करने के कारण गलती की वजह से आपको ज्यादा पेमेंट कर दिया गया। ऐसे में जितनी आपको जितनी रकम का ज्यादा भुगतान किया गया है वह कंपनी को वापस लौटा दें। 

US डॉलर से ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कन्वर्ट करने में हुई गलती
कंपनी ने स्वीकार किया कि भुगतान में अमेरिकी डॉलर से ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में कन्वर्ट करने के दौरान गलती हुई थी। इस गलती के कारण बर्खास्त कर्मचारियों को कथित तौर पर ₹1.23 लाख से ₹57.4 लाख के बीच अधिक भुगतान किया गया। X के एशिया पैसिफिक ह्यून रिसोर्स डिपार्टमेंट के हवाले से कहा गया, "हमारे संज्ञान में आया है कि आपको जनवरी 2023 में गलती से एक अहम ओवरपेमेंट प्राप्त हुआ है। यदि आप अपनी सुविधानुसार हमें पुनर्भुगतान की व्यवस्था कर सकें तो हम आभारी होंगे।"

डिफेर्ड कैश पेमेंट देने से जुड़ा है ओवरपेमेंट
कंपनी ने बताया कि कर्मचारियों को ट्विटर जॉइन करने के बाद दिए जाने वाले  इम्पलाई शेयर के तौर पर दिए जाने वाले स्थगित नकद मुआवजा (Deferred cash compensation) देने के दौरान ओवर पेमेंट किया गया। डिफेर्ड कैश पेमेंट दरअसल किसी भी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के वेतन का वह हिस्सा होता है, जो कंपनी बाद में कर्मचारी को देती है। आम ताैर पर कंपनी से रिटायर होने के बाद यह रकम दी जाती है। ऐसे भुगतान पर कर्मचारियों को टैक्स में छूट मिलती है। आम तौर पर कंपनी इस पेमेंट का इस्तेमाल कर्मचारियों को अपनी कंपनी से जोड़े रखने के लिए करती है।

श्रम और कार्यस्थल उल्लंघनों के आरोप
एक्स पर कई श्रम और कार्यस्थल उल्लंघनों के कई मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। इनमें आरोप लगाया गया है 2022 में मस्क के 44 बिलियन डॉलर में X(पूर्व में ट्वीटर) का अधिग्रहण के बाद निकाले गए हजारों कर्मचारियों को सेवेरेंस पेमेंट (severance payment) नहीं किया। बता दें कि बीते साल की शुरुआत में ट्विटर से फायर किए गए हजारों कर्मचारियों ने कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण करने के बाद उन्हें नौकरी से निकालने पर उनके साथ सेवेरेंस पेमेंट में धोखाधड़ी की गई थी।

Similar News