Hurun India 2025: अंबानी फिर नंबर-1, बिरला-जिंदल भी टॉप पर; जानें भारत के 10 बड़े बिजनेस घराने

Hurun India Most Valuable Family Businesses 2025 लिस्ट में अंबानी परिवार 28.2 लाख करोड़ की वैल्यू के साथ लगातार दूसरे साल नंबर 1 हैं। जानें टॉप-10 भारतीय बिजनेस घरानों की पूरी लिस्ट और वैल्यूएशन।

By :  Desk
Updated On 2025-08-13 12:23:00 IST

India Top Business Houses 2025

India Top Business Family 2025 : रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला अंबानी परिवार 2025 Hurun India Most Valuable Family Businesses लिस्ट में एक बार फिर पहले पायदान पर है। रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू 28.2 लाख करोड़ आंकी गई है, जो भारत की GDP का लगभग 12% है। अंबानी फैमिली पिछले वर्ष भी इस लिस्ट में टॉप पर थी।

रिलायंस का दबदबा क्यों बरकरार

Hurun India की सूची में 300 से अधिक व्यवसायिक परिवारों को शामिल किया गया है। जिनकी नेटवर्थ 134 ट्रिलियन से अधिक है। इसमें धीरूभाई अंबानी द्वारा 1957 में स्थापित रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले और बिरला समूह दूसरे नंबर पर है। और तीसरे नंबर पर जिंदल फैमिली है। जबकि, अडानी परिवार पहली पीढ़ी के पारिवारिक व्यवसाय में अव्वल हैं। इनका कुल मूल्यांकन 14 ट्रिलियन रुपये है।

टॉप-3 की वैल्यू फिलीपींस की GDP के बराबर

  • अंबानी फैमिली: ₹28.2 लाख करोड़
  • KM बिरला फैमिली: ₹6.5 लाख करोड़
  • जिंदल फैमिली: ₹5.7 लाख करोड़
  • तीनों परिवारों की कुल वैल्यू 40.4 लाख करोड़ रुपये है, जो लगभग फिलीपींस की GDP के बराबर है।

2025 की टॉप-10 भारतीय फैमिली बिजनेस लिस्ट

  • अंबानी फैमिली: ₹28.2 लाख करोड़
  • KM बिरला फैमिली: ₹6.5 लाख करोड़
  • जिंदल फैमिली: ₹5.7 लाख करोड़
  • बजाज फैमिली: ₹5.6 लाख करोड़
  • महिंद्रा फैमिली: ₹5.4 लाख करोड़
  • नादर फैमिली (HCL टेक): ₹4.7 लाख करोड़
  • मुरुगप्पा फैमिली (चोलामंडलम): ₹2.9 लाख करोड़
  • प्रेमजी फैमिली (विप्रो):  ₹2.8 लाख करोड़
  • अनिल अग्रवाल फैमिली (वेदांता):  ₹2.6 लाख करोड़
  • एशियन पेंट्स के को-फाउंडर्स (दानी, चोकसी, वकील): ₹2.2 लाख करोड़

अनिल अग्रवाल की बड़ी छलांग

Hurun India की इस लिस्ट में सिर्फ पारिवारिक स्वामित्व वाले व्यवसाय शामिल होते हैं, जहां संस्थापक परिवार का कोई वंशज सक्रिय रूप से व्यवसाय चला रहा हो या बोर्ड में शामिल हो। रैंकिंग कंपनियों की कुल वैल्यूएशन के आधार पर तय की जाती है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और उनका फैमिली बिजनेस 6 पायदान चढ़कर पहली बार इस लिस्ट में टॉप-10 में पहुंचा।

Tags:    

Similar News