Gold Rate Today (29 May 2025) ):: गुरुवार को ₹870 सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में उछाल; देखें आपके शहर में क्या चल रहा है रेट
गुरुवार 29 मई 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोना देश के बड़े शहरों में प्रति 10 ग्राम के लिए ₹94,830 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को ₹870 सस्ता होकर ₹94,830 प्रति 10 ग्राम हुआ सोना।
Gold Silver Rate Today (29 May 2025): देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी गुरुवार (29 मई 2025) को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना देश के बड़े शहरों में प्रति 10 ग्राम के लिए ₹94,830 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। जबकि कल यानी 28 मई को इसका भाव ₹95,700 प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, चांदी की कीमत में आज 29 मई को तेजी देखने को मिली है। चांदी ₹218 महंगी होकर ₹97,664 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है, जबकि कल (28 मई) इसका भाव ₹97,446 प्रति किलोग्राम था। इससे पहले सिल्वर ने 28 मार्च 2025 को ₹1,00,934 प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।
देश के प्रमुख शहरों में (29 मई) को गोल्ड की कीमत
दिल्ली में सोने की कीमत
- 24 कैरेट गोल्ड- 97,190 रुपए प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड- 89,100 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने की कीमत
- 24 कैरेट गोल्ड- 97,040 रुपए प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड- 89,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने की कीमत
- 24 कैरेट गोल्ड- 97,040 रुपए प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड- 89,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने की कीमत
- 24 कैरेट गोल्ड- 97,040 रुपए प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड- 89,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में सोने की कीमत
- 24 कैरेट गोल्ड- 97,090 रुपए प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड- 89,000 रुपए प्रति 10 ग्राम
सर्टिफाइड गोल्ड खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें:
BIS हॉलमार्क ज़रूरी है:- BIS (Bureau of Indian Standards) का हॉलमार्क यह सर्टिफिकेशन देता है कि सोना शुद्ध है। बिना BIS हॉलमार्क वाले गहने या सोना खरीदना जोखिम भरा हो सकता है।
HUID (Hallmark Unique Identification Number):- यह 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे AZ4524। हर ज्वेलरी पीस पर यह यूनिक नंबर दर्ज होता है। इससे ट्रैक किया जा सकता है कि सोना कब और कहाँ हॉलमार्क हुआ है।
कैरेट की पुष्टि: हॉलमार्किंग से यह भी पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है (जैसे 22K, 18K आदि)।