GOld Silver Rate: 3 दिन में चांदी 34 हजार से ज्यादा उछली, सोना 5030 रुपए ऊपर , देखें अपने शहर का भाव
भारत के सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिनों में चांदी 34 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है,जबकि सोने ने भी 5 हजार रुपए से अधिक की छलांग लगाई है। वैश्विक तनाव, फेडरल रिजर्व से जुड़ी चिंताएं और इंडस्ट्रियल डिमांड इस तेजी के बड़े कारण माने जा रहे हैं।
Gold Silver Rate Today, 14 January
Gold Silver Rate Today, 14 January: देश के सराफा बाजारों में आज बुधवार को भी चांदी के भाव में भारी उछाल देखने को मिली है। जबकि, सोने में भी तेजी का दौर जारी है। चांदी एक झटके में जहां 14143 रुपए उछली वहीं, सोना 1868 रुपए महंगा हो गया है। इस उछाल के साथ ही चांदी केवल 3 दिन में ही 34368 रुपए उछल गई जबकि सोने में 5030 रुपए की तेजी देखने को मिली। चांदी नए साल के केवल 14 दिनों के भीतर 46755 रुपए चढ़ चुकी है। जबकि, सोना 8957 रुपए महंगा हुआ है। आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 2,77,175 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 2,85,490 रुपए प्रति किलो है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 1,46,416 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 1,42,152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुले। और इस समय 1,42,690 रुपए है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130660 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142540 रुपए प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने, ग्रीनलैंड को लेने की उनकी नई धमकियों और ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों से वहां की इस्लामी सरकार गिर सकती है।
ये ऐसे कारण हैं, जो लगातार सोने को सपोर्ट दे रहे हैं। वहीं, चांदी सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स में जरूरी है। इन सेक्टर्स के तेजी से बढ़ने से चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती के लिए मजबूर होने की बढ़ती उम्मीदों ने भी सोने-चांदी में तेजी को प्रोत्साहित किया है। अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। फेडरल रिजर्व की आजादी को लेकर बड़ी चिंताएं फिर बढ़ गई हैं।
देश के प्रमुख शहरों में ये हैं सोने के रेट (भाव रुपए प्रति 10 ग्राम)
शहर | 22 कैरेट (रुपए में) | 24 कैरेट (रुपए में) |
दिल्ली | 1,30,810 | 1,42,690 |
मुंबई | 1,30,660 | 1,42,540 |
अहमदाबाद | 1,30,710 | 1,42,590 |
चेन्नई | 1,30,660 | 1,42,540 |
कोलकाता | 1,30,660 | 1,42,540 |
जयपुर | 1,30,810 | 1,42,690 |
भोपाल | 1,30,360 | 1,42,590 |
लखनऊ | 1,30,810 | 1,42,690 |
चंडीगढ़ | 1,30,810 | 1,42,690 |
रिपोर्ट: एपी सिंह।