Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3980 महंगा, चांदी ₹21,000 उछली; जानें आपके शहरों के ताजा रेट

पिछले एक सप्ताह में सोना ₹3,980 और चांदी ₹21,000 महंगी हुई है। जानें 22 और 24 कैरेट सोने के शहरवार रेट, बढ़त की वजह और आगे क्या रुझान रह सकता है।

Updated On 2025-11-30 16:00:00 IST

Gold Price Today 30 November 2025

(एपी सिंह)। पिछले एक सप्ताह में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। निवेशकों की सुरक्षित पनाहगाह माने जाने वाले इन दोनों कीमती धातुओं में यह तेजी सिर्फ घरेलू खरीदारी से नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक संकेतों से भी प्रभावित हुई है। साप्ताहिक आधार पर 24 कैरेट सोना करीब ₹3,980 महंगा हुआ है, जबकि चांदी ₹21,000 प्रति किलोग्राम उछल गई है।

चांदी में जबरदस्त उछाल- ₹1.85 लाख/किलो पहुंची

एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में सबसे तेज बढ़ोतरी देखी गई है। चांदी का भाव अब ₹1,85,000 प्रति किलो तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $53.81 प्रति औंस पर ट्रेड हो रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों, सोलर पैनलों और हाई-टेक डिवाइसेज़ में चांदी की मांग और बढ़ेगी। रॉबर्ट कियोसाकी जैसे निवेशक भी चांदी के भाव को भविष्य में $70 से $200 प्रति औंस तक जाने की संभावना जता चुके हैं।

फेडरल रिजर्व की संभावित रेट कट से सोना-चांदी में रैली

सोना-चांदी की कीमतें बढ़ने का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है- फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीद। जब ब्याज दरें घटती हैं, तो बॉन्ड और सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स का रिटर्न घट जाता है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं और सोना-चांदी की खरीद बढ़ जाती है।

यही कारण है कि अमेरिका, यूरोप और एशिया के बाजारों में गोल्ड-सिल्वर तेजी में हैं, और उसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है।

आज प्रमुख शहरों में सोने का भाव (22K / 24K)

शहर 

22 कैरेट (₹/10 ग्राम)

 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

दिल्ली  

₹1,19,150

₹1,29,970

जयपुर

₹1,19,150 

₹1,29,970

लखनऊ 

₹1,19,150 

₹1,29,970

चंडीगढ़ 

 ₹1,19,150

₹1,29,970

मुंबई

₹1,19,000 

₹1,29,820

चेन्नई 

₹1,19,000 

₹1,29,820

कोलकाता 

₹1,19,000 

₹1,29,820

हैदराबाद  

₹1,19,000

₹1,29,820

भोपाल 

 ₹1,19,050

₹1,29,870

क्या आगे कीमतें और बढ़ सकती हैं?

यदि फेड रेट कट की घोषणा होती है तो सोना नई ऊंचाइयां छू सकता है। चांदी में और बड़ा उछाल देखा जा सकता है। निवेशक और खरीदारी बढ़ा सकते हैं। हालांकि, कीमतें ज्यादा होने से घरेलू बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव भी संभव है।

Tags:    

Similar News