Gold-Siver Price: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड; जानिए क्यों बढ़े दाम

फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों के बीच सोना 4,224 डॉलर और चांदी 56 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। भारत में गोल्ड 1,26,960 रुपए और सिल्वर 1,76,100 रुपए प्रति किलो तक चढ़ गई। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में आज के रेट यहां पढ़ें।

By :  Desk
Updated On 2025-11-29 11:04:00 IST

Gold-Silver Price Today: सोना उछला, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

(एपी सिंह): अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने सोने और चांदी के बाजार में तेज हलचल पैदा कर दी है। 29 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का स्पॉट प्राइस 4,224 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गया, जो पिछले सत्र से लगभग 1.61% की बढ़त है।

बाजार अनुमान लगा रहा है कि फेड दिसंबर बैठक में दरों को 350-375 बेसिस पॉइंट की रेंज में ला सकता है। सीएमई फेडवॉच टूल के अनुसार दर कटौती की संभावना पिछले सप्ताह के 71% से बढ़कर अब 86.9% तक पहुंच गई है। कम ब्याज दरें आम तौर पर सोने की मांग को बढ़ाती हैं, क्योंकि यह सुरक्षित निवेश के रूप में और आकर्षक बन जाता है।

सोने के रेट में दिखी जोरदार तेजी

सोना लगातार 4,215-4,240 डॉलर के रेजिस्टेंस ज़ोन को पार करने की कोशिश कर रहा है। यदि यह 4,240 डॉलर के ऊपर बंद होता है, तो इसका अगला लक्ष्य 4,400 डॉलर हो सकता है, जो भारत में लगभग 1,31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर है। वहीं रेजिस्टेंस टूटने में विफल रहने पर कीमतें दोबारा 4,100 डॉलर (करीब 1,23,000 रुपए) तक भी लौट सकती हैं।

भारतीय बाजार में MCX पर दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स 1,26,960 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए, जो नवंबर महीने का सबसे मजबूत स्तर है।

आपके शहर में आज सोने का भाव कितना?

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,28,620 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,17,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
  • मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट 1,17,760 रुपए तथा 24 कैरेट का 1,28,470 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • पुणे और बेंगलुरु में भी यही कीमतें लागू हैं- 24 कैरेट 1,28,470 रुपए और 22 कैरेट 1,17,760 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • अहमदाबाद में 22 कैरेट का भाव 1,17,810 रुपए और 24 कैरेट का रेट 1,28,520 रुपए है।
  • भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,28,520 रुपए और 22 कैरेट 1,17,810 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • लखनऊ में 22 कैरेट सोना 1,17,910 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,28,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

सिल्वर फिर छू गई ऊंचाई- भारत में 1,76,100 रुपए किलो

चांदी की तेजी लगातार पांचवें दिन जारी रही और भारत में 29 नवंबर को इसका भाव 1,76,100 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर चांदी 56 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर ट्रेड करती दिखी।

MCX पर दिसंबर सिल्वर फ्यूचर्स 1,75,340 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए।

तकनीकी रूप से चांदी 54–54.5 डॉलर की रेजिस्टेंस पर टिकती दिख रही है। यदि यह इस स्तर से ऊपर बनी रहती है, तो 56 डॉलर की ओर एक और मजबूत उछाल संभव है।

हालांकि रेजिस्टेंस टूटने में कमजोरी दिखी, तो मुनाफावसूली के चलते यह 50 डॉलर तक भी नीचे आ सकती है।

Tags:    

Similar News