Upcoming EVs: नए साल में धूम मचाने आ रहीं 5 इलेक्ट्रिक SUV, इनमें 500 km रेंज के साथ धांसू फीचर्स

Upcoming EVs: मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, टोयोटा और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी ऑटो कंपनियां 2025 में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेंगी। इनमें मॉर्डन फीचर्स और धांसू रेंज का वादा किया जा रहा है।

By :  Desk
Updated On 2024-12-31 22:46:00 IST
Upcoming EVs in 2025

Upcoming EVs: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की इस बढ़ती मांग को देखते हुए ऑटो कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। साल 2024 में कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हुई थीं और अब 2025 में भी कई शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां भारतीय बाजार में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इनमें इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (Electric SUV) भी शामिल होंगी। आइए, नजर डालते हैं 2025 में लॉन्च होने वाली प्रमुख इलेक्ट्रिक SUVs पर... 

1) हुंडई क्रेटा ईवी
हुंडई अपनी मशहूर एसयूवी क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन 2025 में लॉन्च करेगी। यह 5-सीटर ईवी एक बार चार्ज करने पर 450 किलोमीटर की रेंज देगी। इसमें मौजूदा क्रेटा के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन के साथ ईवी-स्पेसिफिक फीचर्स भी होंगे।

2) Urban Cruiser EV 
टोयोटा भारतीय बाजार में टोयोटा अर्बन क्रूजर EV लॉन्च करेगी, जो मारुति की e-Vitara का वेरिएंट होगी। इसे दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

ये भी पढ़ें...इस साल मारुति सुजुकी लॉन्च करेगी ये धांसू कारें, EV और हाइब्रिड SUVs पर फोकस

3) मारुति सुजुकी e-Vitara
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता, मारुति सुजुकी, अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara को 2025 में लॉन्च करेगी। यह एसयूवी दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ आएगी और अधिकतम 500 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी से होगा।

4) महिंद्रा XUV 3OXO EV
एसयूवी सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली महिंद्रा, इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए तैयार है। कंपनी अपनी XUV 3OXO EV को लॉन्च करेगी, जिसकी रेंज 400 किलोमीटर होने की उम्मीद है। इसमें कई उन्नत फीचर्स भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...मारुति सुजुकी डिजायर ने जीता ग्राहकों का दिल, इसमें 33.73 km माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

5) Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स 2025 में टाटा हैरियर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। यह एसयूवी सिंगल और डुअल-मोटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी और 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने का वादा करती है। इसका प्रोडक्शन-रेडी वर्जन 2025 के ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।

2025 भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लिए एक बड़ा साल साबित होने वाला है। मॉर्डन फीचर्स, बेहतरीन रेंज और किफायती विकल्पों के साथ ये एसयूवी भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को और तेज करेंगी।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News