OLA EV bikes: ओला की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, जानें तीन अलग-अलग मॉडल प्राइस-रेंज

OLA Electric ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत में तीन नए इलेक्ट्रिक बाइक्स- Roadster X, Roadster और Roadster Pro लॉन्च किए। जानिए सभी की कीमत...

Updated On 2024-08-15 16:28:00 IST
OLA ने भारत में लॉन्च किए तीन इलेक्ट्रिक बाइक्स।

OLA launches three EV bikes in India: ओला इलेक्ट्रिक ने स्वंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय लोगों को खास तौहफा दिया है। कंपनी ने शेयर मार्केट में धमाल मचाने के बाद तीन नए इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च किए हैं। ये सभी तीनों इलेक्ट्रिक बाइक्स- Roadster X, Roadster और Roadster Pro हैं। नीचे सभी की कीमत जानें...

OLA launches three EV bikes in India: क्या हैं सभी मॉडल की कीतमें?

Roadster X: कीमत और फीचर्स
2.5kWh: 74,999 रुपए
3.5kWh: 85,999 रुपए
4.5kWh: 99,999 रुपए

इस इलेक्ट्रिक बाइक की 2.5kWh मॉडल 117km की रेंज है और इसकी टॉप स्पीड 105kmph है। वहीं, इसका 3.5kWh मॉडल 159km की रेंज और 124kmph की टॉप स्पीड के साथ आता है। Roadster X का टॉप एंड- 4.5kWh मॉडल 200km की रेंज और 124kmph की टॉप स्पीड प्रदान करता है।

Roadster X में आपको 4.3" LCD display मिलेगा, जो कई नोटिफिकेशन प्राप्त होंगे। बाइक की डिलीवरी जनवरी 2025 में शुरू होगी।

Roadster: कीमत और फीचर्स
3.5kWh: 1,04,999 रुपए
4.5kWh:  1,19,999 रुपए
6kWh: 1,39,999 रुपए

फीचर्स की बात करें तो OLA Roadster का 3.5kWh मॉडल 151km की रेंज प्रदान करता है, जबकि 4.5kWh सिंगल चार्ज पर 190km की रेंज देने में सक्षम है। इसके अलावा, OLA Roadster का टॉप- 6kWh मॉडल एक बार फुल चार्ज होने के बाद 248km चलता है।

टॉप स्पीड
3.5kWh की टॉप स्पीड 116kmph, 4.5kWh मॉडल की टॉप स्पीड 126kmph और 6kWh मॉडल 126kmph की टॉप स्पीड पकड़ता है। 

इस वाइक में 6.8" TFT LCD touch display के साथ एआई जैसे कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने Ola Roadster की डिलीवरी भी जनवरी 2025 में शुरू होने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: सीईओ भाविश अग्रवाल बोले- हमारा Krutrim AI मॉडल हिंदी और बांग्ला के लिए 12% ज्यादा सटीक

Roadster Pro
8kWh: 1,99,999 रुपए
16kWh: 2,49,999 रुपए

यह बाइक 2025 में दिवाली के मौके में डिलीवरी के लिए उपलब्ध होगी। इसके 16kWh मॉडल की रेंज 579km और टॉप स्पीड 194kmph है।इसमें 10" TFT LCD touch display मिलता है।

सभी मॉडल की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Similar News