Dual Sport Bike: कावासाकी ने लॉन्च की नई KLX230, भारत में पहली डुअल-स्पोर्ट बाइक; जानें डिटेल

Dual Sport Bike: कावासाकी KLX230 एक मजबूत और प्रीमियम ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल है, जो शानदार ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ आती है। हालांकि, इसकी हाई प्राइस और सीमित सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर कुछ चुनौतियां पेश कर सकते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-12-25 17:02:00 IST
Kawasaki KLX230 launched

Dual Sport Bike: जापानी  मोटरसाइकिल निर्माता कावासाकी ने भारत में अपनी पहली ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल KLX230 को ₹3.30 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह भारत में उपलब्ध सबसे महंगी रोड-लीगल ड्यूल-स्पोर्ट बाइक बन गई है। KLX230 भारत में अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हीरो XPulse 200 4V से करीब दोगुनी महंगी है।

विशेषताएं और स्पेसिफिकेशन

  • इसमें 233cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा हुआ है, जो कि 18.1hp @ 8,000rpm पावर और 18.3Nm @ 6,400rpm  टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसके गियरबॉक्स में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलेंगे। 
  • सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में 37mm टेलिस्कोपिक फोर्क (240mm ट्रैवल) मिलेगा। रियर में मोनोशॉक (250mm ट्रैवल)। ड्यूल-चैनल ABS ब्रेकिंग सिस्टम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें...होंडा ने लॉन्च की नई एक्टिवा 125; इसमें मिलेंगे कई धांसू फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी

  • KLX230 में 7.6 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका वजन कुल 139kg (कर्ब वेट) है। सीट की ऊंचाई 880mm है, जिसमें छोटे राइडर्स के लिए लोअर सीट का विकल्प भी है।
  • डिस्प्ले: मोनोक्रोम LCD डिस्प्ले जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। सीमित फीचर्स लिस्ट होने के बावजूद यह बाइक ऑफ-रोड और रोड दोनों के लिए प्रभावशाली है। 

ये भी पढ़ें...जनवरी में खत्म हो जाएगा साइबरस्टर से सस्पेंस, 580Km की रेंज, 3.2 सेकेंड में 100kmph की स्पीड

प्रतिद्वंद्विता और चुनौतियां

  • KLX230 का मुकाबला हीरो XPulse 200 4V और XPulse 200 4V Pro से है। हीरो XPulse 200 4V की कीमत ₹1.51 लाख (एक्स-शोरूम) है। XPulse 200 4V Pro ₹1.64 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। KLX230 इन दोनों बाइक्स से कीमत में लगभग दोगुनी है।
  • KLX230 की प्रीमियम कीमत इसे बजट-फ्रेंडली विकल्पों की सूची से बाहर कर देती है। दूसरी ओर, भारत में कावासाकी का सर्विस नेटवर्क सीमित है, जो ग्राहकों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। यह बाइक मुख्य रूप से ऑफ-रोड उत्साही और प्रीमियम सेगमेंट के खरीदारों को आकर्षित करेगी।

(मंजू कुमारी)

Similar News