Kawasaki ने 5 दिन बाद ही लॉन्च कर दी दमदार Z900 बाइक, जानिए प्राइस से लेकर इसकी डिटेल 

Kawasaki Z900 : टू-व्हीलर निर्माता कंपनी कावासाकी ने भारतीय बाजार में Z900 बाइक का नया 2024 मॉडल लॉन्च कर दिया है। अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने कोई खास बदलाव नहीं किए हैं। 

Updated On 2024-02-21 17:02:00 IST
Kawasaki Z900

Kawasaki Z900 :  कावासाकी ने अपनी नई बाइक Z900 का न्यू मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस बाइक में नई कलर TFT डैश मिलती है, जिसे राइडोलॉजी ऐप के जरिए राइडर स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद राइडर (ड्राइवर) को नोटिफिकेशन और नेविगेशन अलर्ट मिलते रहेंगे। हालांकि नई बाइक पुराने मॉडल की तुलना में 9,000 रुपए महंगी है। 

डिजाइन की बात करें तो कावासाकी Z900 को स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है। जिसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल स्टेप-अप सीट और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ अट्रैक्टिव डिजाइन दी गई है। लाइटिंग के लिए बाइक में फुल LED सेटअप और 17 इंच के एलॉय व्हील मिलते हैं। इसका वजन 212 किलोग्राम है। इसके अलावा बाइक में 2 पावर मोड, 3 राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल के 3 लेबल नॉन-स्विचेबल डुअल चैनल ABS के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सूट मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : Hyundai Creta Sales : ग्राहकों की पहली पसंद बनी Hyundai की ये SUV; 2015 से अब तक 10 लाख यूनिट बिकी

नई कावासाकी Z900 में पुराने मॉडल की तरह 948cc, इनलाइन चार सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। ये 9,500rpm पर 125hp की पावर और 7,700rpm पर 98.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावर ट्रेन को असिस्ट और स्लिप क्लच के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। सस्पेंशन के लिए यह आगे USD फोर्क और पीछे मोनोशॉक यूनिट से लैस है, जो दोनों प्रीलोड और रिबाउंड के लिए एडजेस्टेबल है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स शोरूम प्राइस 9.29 लाख रुपए है। 

2024 Z650RS भी लॉन्च हो चुकी 
कावासाकी इंडिया ने 5 दिन पहले भारतीय बाजार में 2024 Z650RS को किया था। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपए है। 2024 के लिए कावासाकी ने जो एक मात्र अपडेट किया है, वह ट्रैक्शन कंट्रोल को जोड़ना है। इनमें दो ट्रैक्शन मोड हैं, जिनमें से राइडर चुन सकता है। इसके अलावा Z650RS में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बाइक भारत में केवल मेटालिक मैट कार्बन ग्रे कलर में पेश की गई है। हालांकि, ये ग्लोबल बाजार में अन्य कलर में भी उपलब्ध है।  KTRS या कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने से मॉडल सेफ हो जाएगा। 

 

Similar News