Next Gen Cars: रिपोर्ट में दावा- हुंडई मोटर ग्रुप भारत में लॉन्च करेगा हाइब्रिड SUV मॉडल, जानें कब तक मिलेगी?

Next Gen Cars: कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुंडई मोटर अपनी मिडसाइज़ एसयूवीज़ और सेडान में हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन शामिल कर सकता है।

By :  Desk
Updated On 2024-04-30 21:33:00 IST
Hyundai Motor Group

(मंजू कुमारी)
Next Gen Cars:
हुंडई मोटर ग्रुप ने भारत में अपनी पहली हाइब्रिड कारें 2026 तक लॉन्च करने की योजना बनाई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक, यह ऑटोमोबाइल ग्रुप अब इलेक्ट्रिक वाहनों के आगे नेक्स्ट जनरेशन व्हीकल टेक्नोलॉजी को ओर आगे बढ़ रहा है। ताकि वह ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी मजबूत दावेदारी और बढ़ा सके। इसके अलावा हुंडई भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर काम कर रही है। अभी कंपनी 11 चार्जिंग स्टेशनों से कई नेशनल हाईवे पर सर्विस मुहैया करा रही है।

हुंडई मोटर इंडिया ने पहले क्या कहा था?
हाईब्रिड मॉडल के दावे से कुछ महीने पहले हुंडई मोटर इंडिया के एवीपी, कॉर्पोरेट अफेयर्स और कॉर्पोरेट संचार पुनीत आनंद ने कहा था कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, "हम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस बढ़ा रहे हैं, क्योंकि भारत सरकार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में काफी पॉजिटिव तरीके से काम कर रही है। हाइब्रिड के लिए कोई योजना नहीं है।"

2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV मिलेगी?
लेकिन, हालिया रिपोर्ट्स का कहना है कि हुंडई अपनी मिडसाइज़ एसयूवी और सेडान में हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन पेश कर सकती है। हुंडई और किया कॉर्पोरेशन को भारत में अपनी सबसे बिक्री होने वाली मिड-साइज़ क्रेटा एसयूवी के साइज के हाइब्रिड स्पोर्ट-यूटिलिटी वाहन का वैल्यूएशन किया जा रहा है। हुंडई और किया दोनों 2026 या 2027 में भारत में हाइब्रिड SUV के लॉन्च की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

हुंडई क्रेटा पर बेस्ड अपनी पहली लोकल प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक व्हीकल को एक साल से भी कम वक्त में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा एक मास्टर-मार्केट इलेक्ट्रिक व्हीकल पाइपलाइन में है, जो 2026-2027 में भारतीय सड़कों पर दौड़ता दिखाई देगा। नई पीढ़ी के वाहनों की कीमतों को नियंत्रत में रखने के लिए हुंडई ने भारतीय बैटरी निर्माता एक्साइड इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी की है ताकि बैटरी सेल को लोकल बनाया जा सके।
 

Similar News